विज्ञापन
This Article is From May 17, 2022

क्लासिकल लुक में तेजस्वी प्रकाश ने शर्माते हुए शेयर की फोटो तो फैंस बोले- 'मीना कुमारी'

तेजस्वी प्रकाश ने अपना एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिस पर करण ने रोमांटिक अंदाज में कमेंट किया है.

क्लासिकल लुक में तेजस्वी प्रकाश ने शर्माते हुए शेयर की फोटो तो फैंस बोले- 'मीना कुमारी'
तेजस्वी प्रकाश ने ट्रेडिशनल लुक में शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी इन दिनों खूब चर्चा में है. बिग बॉस के घर में बनी ये जोड़ी आए दिन पब्लिक प्लेस में भी साथ ही देखी जाती है. हाल में तेजस्वी प्रकाश ने अपना एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिस पर करण ने रोमांटिक अंदाज में कमेंट किया है. इस वीडियो में टीवी की नागिन तेजस्वी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो को तेजस्वी प्रकाश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसमें वे ऑरेंज कलर के सलवार सूट में बेहद प्यारी दिख रही हैं.

छा गया तेजस्वी का क्यूट अंदाज

वीडियो में तेजस्वी पहले व्हाइट कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आती है, पलक झपकते ही एक्ट्रेस बिल्कुल ट्रेडिशनल अवतार में दिखती हैं. तेजस्वी ऑरेंज कलर के फुल स्लीव सलवार सूट में बेहद सिंपल और एलिगेंट नजर आ रही हैं. खुले बालों में नजाकत दिखाती एक्ट्रेस बला की खूबसूरत दिख रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कनिका कपूर का 'बूहे बारियां' गाने का लिरिक्स कैप्शन में लिखा है. तेजस्वी के वीडियो पर साढ़े तीन लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं. वहीं ढेरों फैंस कमेंट कर तेजस्वी की तारीफ कर रहे हैं.

करण कुंद्रा ने किया रोमांटिक कमेंट
तेजस्वी के इस प्यारे से वीडियो पर करण कुंद्रा ने रोमांटिक अंदाज में कमेंट किया है. उन्होंने पंजाबी भाषा में अपनी बात को लिखा है. करण ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बूहे खुले ने सारे .. टप्पन दी की लोड एह मेरी नागिन'. वहीं फैंस भी तेजस्वी की तारीफ में एक से बढ़ एक कमेंट करते दिखे. एक फैन ने लिखा, एलिगेंट, ब्यूटीफुल, वास्तव में सुंदरता को रिप्रेजेंट करती हैं. वहीं एक फैन ने लिखा, आप स्माइल करते हुए सबसे ज्यादा प्यारी लगती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejasswi Prakash, Karan Kundra, करण तेजस्वी, Tejasswi Prakash Age, Tejasswi Prakash And Karan Kundrra, Tejasswi Prakash As Naagin, Tejasswi Prakash Audi, Tejasswi Prakash At Award Function, Tejasswi Prakash Belly Dance, Tejasswi Prakash Big Boss Winner, Tejasswi Prakash Bigg Boss 15 Winner, Tejasswi Prakash Bold Looks, Tejasswi Prakash Dance Video, Tejasswi Prakash Breakup, Tejasswi Prakash Family, Tejasswi Prakash Father, Tejasswi Prakash Hot L
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com