विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2023

एक्टिंग छोड़ 'तीन बहूरानियां' की 'जानकी देसाई' निभा रही हैं पत्नी और मां का फर्ज, 34 साल की कादंबरी की Pics कर देंगी हैरान

तीन बहूरानियां के बाद कादंबरी कदम चंद और हिंदी शोज में नजर आईं. इसके बाद उन्होंने मराठी चैनल पर आने वाले नच बलिए में हिस्सा लिए. फिर मराठी शो तुझी सख्या रे में लीड रोल में दिखीं.

एक्टिंग छोड़ 'तीन बहूरानियां' की 'जानकी देसाई' निभा रही हैं पत्नी और मां का फर्ज, 34 साल की कादंबरी की Pics कर देंगी हैरान
'तीन बहूरानियां' की 'जानकी देसाई' यानी कादंबरी का बदल गया है लुक
नई दिल्ली:

एक रईस गुजराती परिवार की तीन बहूएं. सबके तौर तरीके अलग और मिजाज भी अलग. निजी चैनल पर आया शो तीन बहूरानियां ऐसे ही एक परिवार की कहानी था. एक ज्वाइन फैमिली की कहानी. जिसमें अलग फैमिली बैकग्राउंड से आई बहूएं हर ऊंच नीच में परिवार को संभाल कर आगे बढ़ती हैं. इसी शो में एक बहू थी जानकी देसाई. मराठी पर्दे की नामी एक्ट्रेस कादंबरी कदम इस किरदार से शो में नई जान डाल दी थी. तकरीबन दो साल चले इस में  लीड रोल में नजर आईं.

तीन बहूरानियां के बाद कादंबरी कदम चंद और हिंदी शोज में नजर आईं. इसके बाद उन्होंने मराठी चैनल पर आने वाले नच बलिए में हिस्सा लिए.

फिर मराठी शो तुझी सख्या रे में लीड रोल में दिखीं. इस शो के बाद वो संस्कार- धरोहर अपनों की नाम के शो में कैरेक्टर रोल में नजर आईं.

शादी के दो साल बाद वो प्यारे से बेटे की मम्मी बनी, जिसका नाम दोनों ने कार्तिक रखा. अब अपने बेटे कार्तिक के साथ कादंबरी कदम खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं. इसके वीडियोज भी वो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं.

मधु मंटेना-इरा त्रिवेदी की मेहंदी सेरेमनी में पहुंचे आमिर खान, ऋतिक रोशन और अन्य सेलेब्स

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kadambari Kadam, Teen Bahuraniya Actress, कादंबरी कदम, Teen Bahuraniyan, Teen Bahuraniyan Serial, Teen Bahuraniyan Actress, Teen Bahuraniyan Tv Serial, Kadambari Kadam Serial, Tv News, Tv Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com