Surbhi Jyoti First Diwali After Marriage In Sasural: शादी के बाद पहली दीवाली बेहद खास होती है. वहीं 27 अक्टूबर को शादी करने वालीं टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने भी अपनी पहली दीवाली ससुराल में सेलिब्रेट की, जिसे फैंस का प्यार मिला रहा है क्योंकि उन्होंने खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इनमें वह पति सुमित सुरी के साथ अपने ससुराल के हर कोने में पोज देती दिख रही हैं. वहीं उनका सिंपल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है, जिसके चलते पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में घर के बालकनी से लेकर डायनिंग एरिया की झलक सुरभि ज्योति ने दिखाई है. वहीं एक फोटो में वह रंगोली बनाती हुई भी नजर आ रही हैं, जिसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, शुभ दीपावली.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने दीवाली नाइट में ऋषिकेश के खूबसूरत लोकेशन की झलक भी दिखाई है. इसमें गंगा घाट का एक वीडियो भी शामिल है. इन तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिलता दिख रहा है. वहीं फैंस पूछ रहे हैं कि उनका ससुराल कहां है. जबकि कुछ फैंस ने हार्ट इमोजी के जरिए रिएक्शन पोस्ट पर दिया है.
इससे पहले कुबूल है एक्ट्रेस ने अपनी पहली रसोई की खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी, जिसमें सुरभि ज्योति पर्पल कलर के खूबसूरत सूट में नजर आ रही हैं. वहीं अपने ससुराल के किचन में सूजी का हलवा खिलाती दिख रही हैं. जबकि उनके पति सुमित उन्हें निहारते हुए और हलवे का लुत्फ उठाते नजर आए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं