विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2018

सुनील ग्रोवर ने उड़ाई कपिल शर्मा की धज्जियां, कहा- खामोश रहा ताकि आपकी बदतमीजी सामने न आए...

कपिल शर्मा की तबीयत पर तंज कसते हुए सुनील ग्रोवर लिखते हैं, "ध्यान रखो. किडनी दो और लीवर 1 है. अपने स्वास्थ का ध्यान रखें."

सुनील ग्रोवर ने उड़ाई कपिल शर्मा की धज्जियां, कहा- खामोश रहा ताकि आपकी बदतमीजी सामने न आए...
सुनील ग्रोवर ने ट्विटर पर निकाली भड़ास...
  • ट्विटर पर कपिल शर्मा से भिड़े सुनील ग्रोवर
  • एक साल तक नहीं बोला क्योंकि आपकी बदतमीजी सामने आती : सुनील
  • कभी ऑफर नहीं हुआ 'फैमिली टाइम विद कपिल' : सुनील
नई दिल्ली: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच ट्विटर पर चल रही जंग इन दिनों सुर्खियों में हैं. पहले सुनील ने कहा कि कपिल का नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' उन्हें ऑफर नहीं हुआ. इसके जवाब में कपिल शर्मा ने ट्वीट किया, "मैंने आपको 100 बार फोन किया, घर भी गया. कृपया अफवाहें न फैलाएं." इसपर अब सुनील ग्रोवर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. याद हो कि पिछले साल ऑस्ट्रेलिया टूर से लौटते वक्त कपिल और सुनील का फ्लाइट में झगड़ा हुआ था. इसके बाद से ही दोनों के बीच अनबन जारी है. सुनील ने साल भर पहले हुए इस मामले में हमेशा चुप्पी साधी. आखिरकार कपिल के ट्वीट से आहत होकर उन्होंने लिखा- "मैं चुप रहा ताकि आपकी बदतमीजी सामने न आए." 

नया शो शुरू होने से हफ्तेभर पहले विवादों में फंसे Kapil Sharma, सुनील ग्रोवर के आरोपों का दिया ऐसा जवाब...

रविवार को कपिल शर्मा के कमेंट पर तंज कसते हुए सुनील ग्रोवर ने ट्विटर पर लिखा, "अब लोगों को समझ आ गया होगा कि मैं पहले शो से क्यों नहीं जुड़ा. मैं इस शो (फैमिली टाइम विद कपिल) की बात कर रहा हूं और आप पुराना किस्सा रो रहे हैं. मैंने एक साल तक नहीं बोला क्योंकि आपकी बदतमीजी सामने आती, ताकि आपकी गरीमा बनी रहे. बहुत अच्छा काम किया है हमने साथ. अभी भी फालूती नहीं बोलूंगा."
कपिल शर्मा के ट्वीट के जवाब में सुनील आगे लिखते हैं, "ध्यान से पढ़ो. मैंने नए शो की बात की है न की पिछले शो की. तुम बेहतर कॉमेडियन हो. सब जानते हैं. लेकिन फिर भी मुझे जितना आता है, काम करता रहूंगा." कपिल शर्मा की तबीयत पर तंज कसते हुए सुनील लिखते हैं, "ध्यान रखो. किडनी दो और लीवर 1 है. अपने स्वास्थ का ध्यान रखें."

Leaked Pics: कपिल शर्मा के शो में फिर होगी इनकी वापसी, पहले ही एपिसोड में पड़ गई RAID

सुनील ने आखिर में जोर देते हुए फिर कहा कि उन्हें नया शो ऑफर नहीं हुआ है. उन्होंने कपिल को 'फैमिली टाइम विद कपिल' के लिए शुभकामनाएं भी दीं. बता दें, यह शो 25 मार्च से शनिवार और रविवार रात 8 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा.

Kapil Sharma के कॉल का इंतजार करते रहे सुनील ग्रोवर, नहीं ली खबर तो कर लिया यह फैसला

ट्विटर पर दोनों कॉमेडियन्स के बीच यह जंग शुक्रवार को शुरू हुई. सुनील ग्रोवर ने एक फैन द्वारा कपिल शर्मा के शो में आने के सवाल पर कहा था, "भाई आप जैसे कुछ लोग और भी मुझसे यही सवाल पूछते हैं. लेकिन मुझे इस शो के लिए कोई कॉल नहीं आया, मेरा फोन नंबर भी नहीं बदला. इंतजार कर कर के मैंने कुछ और साइन कर लिया कल. आप लोगों की दुआ से एक अच्छे प्रोजेक्ट के साथ जुड़ा हूं. जल्दी आपके सामने आता हूं."
शनिवार को 'फैमिली टाइम विद कपिल' के पहले एपिसोड की शूटिंग खत्म करने के बाद तड़के पौने तीन बजे कपिल ने इसका जवाब दिया. तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा, "पाजी मैंने आपको 100 से ज्यादा बार कॉल किया, दो बार घर मिलने भी गया, लेकिन कभी काम या किसी और वजह से आप नहीं मिल पाए. कृपया इस तरह की अफवाहें न फैलाएं कि मैंने आपको कॉल नहीं किया."

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Grover, Kapil Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com