विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2021

स्मृति ईरानी ने शेयर की मेकओवर Photo, तो एकता कपूर ने किया ये कॉमेंट

स्मृति ईरानी अब पहले से काफी फिट हो गई हैं. इन दिनों वो लगातार अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं.

स्मृति ईरानी ने शेयर की मेकओवर Photo, तो एकता कपूर ने किया ये कॉमेंट
स्मृति ईरानी ने शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं, जिसमें उनकी फिटनेस पहले से काफी बेहतर दिख रही है. स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो काफी फिट दिख रही हैं. स्मृति की इस तस्वीर पर उनकी खास दोस्त और मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने अपने कॉमेंट में स्मृति ईरानी की फिटनेस की तारीफ की है. एकता कपूर ने लिखा: 'thinnnnnn.'

एकता कपूर के इस कॉमेंट पर स्मृति ईरानी ने भी दिल वाली इमोजी बनाकर रिप्लाई किया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री नो मेकअप लुक में दिख रही हैं. साथ ही उन्होंने हैडफोन्स लगाए हुए हैं. फोटो को शेयर कर  स्मृति ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ समय हुआ है.' स्मृति ईरानी की इस तस्वीर पर फैन्स के साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

हाल ही में स्मृति ईरानी से मिलने अभिनेता और टीवी होस्ट मनीष पॉल गए थे. तब स्मृति ईरानी ने उन्हें चाय के बजाय 'कढ़ा' पिलाया था. उस दौरान दोनों ने एक सेल्फी ली थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी. इस फोटो को मनीष ने शेयर करते हुए लिखा था, 'काढ़ा के लिए मैडम का धन्यवाद'. स्मृति ईरानी ने टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से लोकप्रियता के नए आयाम छूए थे. इसके अलावा विरुद्ध, रामायण और मणिबेन जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smriti Irani, Smriti Irani Photo, Smriti Irani Fitness, Ekta Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com