विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2021

कजिन की वेडिंग से वायरल हुईं सिद्धार्थ शुक्ला की अनदेखी Photos, फूलों की माला पहनकर किया था डांस

कजिन की वेडिंग से सामने आई इन फोटोज में सिद्धार्थ बेहद खुश और हैंडसम नजर आ रहे हैं. उन्होंने ग्रे कलर का शाइनिंग सूट पहना है, जिसमें वे किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं लग रहे हैं.

कजिन की वेडिंग से वायरल हुईं सिद्धार्थ शुक्ला की अनदेखी Photos, फूलों की माला पहनकर किया था डांस
सिद्धार्थ शुक्ला की अनदेखी तस्वीरें वायरल
नई दिल्ली:

टीवी के मशहूर अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने हाल ही में हम सभी का साथ छोड़ दिया. सिद्धार्थ ने बीते 2 सितंबर को अपनी अंतिम सांस ली. 40 साल की बेहद ही कम उम्र में एक्टर हार्ट अटैक का शिकार हो गए. सिद्धार्थ के चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है, ऐसे में उनके निधन के गम से फैन्स अभी तक खुद को उबार नहीं पाए हैं. यही वजह है कि सिद्धार्थ के फैन्स आए दिन किसी न किसी पोस्ट के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला की अनदेखी तस्वीरें हुईं वायरल

सिद्धार्थ शुक्ला के फैन पेज से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि अब वायरल होने लगी हैं. उनकी इन अनदेखी तस्वीरों को देखने के बाद एक बार फिर फैन्स की आंखें नम हो गई हैं. सिद्धार्थ की ये तस्वीरें उनके कजिन की शादी से सामने आई हैं. इन तस्वीरों में सिद्धार्थ न्यूली वेड कपल के साथ देखे जा सकते हैं. तस्वीरों में सिद्धार्थ बेहद खुश और हैंडसम नजर आ रहे हैं. उन्होंने ग्रे कलर का शाइनिंग सूट पहना है, जिसमें वे किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं लग रहे हैं. एक तस्वीर में तो वे फूलों की माला पहनकर डांस करते हुए देखे जा सकते हैं. 

गौरतलब है की शहनाज कौर गिल सिद्धार्थ शुक्ला की बहुत अच्छी दोस्त थीं और उनके यूं चले जाने से शहनाज का बुरा हाल है. सिद्धार्थ की मौत से शहनाज टूट चुकी हैं और उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली है. हालांकि सिडनाज के चाहने वाले उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं और उन्हें जल्द से जल्द खुश देखने की इच्छा जता रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sidharth Shukla, Sidharth Shukla Photo, Sidharth Shukla Unseen Photos, Sidharth Shukla Cousin Wedding Photos, Shehnaaz Gill, Sidnaaz, Sidharth Shukla Video, Sidharth Shukla Viral Video, Rita Shukla, Sidharth Shukla Throwback Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com