विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2019

बिग बॉस ने चली जबरदस्त चाल, बिना किसी गलती के सिद्धार्थ शुक्ला को किया घर से बाहर!

बिग बॉस (Bigg Boss) में इन दिनों काफी मजेदार मोड़ देखने को मिल रहे हैं. वीकेंड का वार में जहां सलमान खान ने हिमांशी खुराना के घर से बाहर होने की खबर दी थी. वहीं आज के एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) भी बिग बॉस हाउस से बाहर हो जाएंगे.

बिग बॉस ने चली जबरदस्त चाल, बिना किसी गलती के सिद्धार्थ शुक्ला को किया घर से बाहर!
बिग बॉस ने सिद्धार्थ शुक्ला को भी किया शो से बाहर
  • बिग बॉस में आया नया ट्विस्ट
  • सिद्धार्थ शुक्ला हुए शो से बाहर
  • बिग बॉस ने चली जोरदार चाल
नई दिल्ली:

बिग बॉस (Bigg Boss) में इन दिनों काफी मजेदार मोड़ देखने को मिल रहे हैं. वीकेंड का वार में जहां सलमान खान ने हिमांशी खुराना के घर से बाहर होने की खबर दी थी. वहीं आज के एपिसोड में बिग बॉस के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट में से एक सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) भी बिग बॉस हाउस से बाहर हो जाएंगे. जी हां, बिग बॉस में आज यह जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. लेकिन सिद्धार्श शुक्ला घर से एविक्ट नहीं हो रहे हैं बल्कि उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा जा रहा है, जहां से बैठकर वह घर का सारा नजारा देख सकेंगे. पिछले सीजन की बात करें तो पिछले सीजन में श्रीसंत और अनूप जलोटा को भी सीक्रेट रूम में भेजा गया था, और वहां से बाहर आकर उन्होंने घरवालों के साथ जमकर हंगामा किया था. 

बिग बॉस (Bigg Boss) के घर से सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के बाहर होते ही घर के कुछ सदस्य जहां राहत की सांस लेते नजर आ रहे हैं, वहीं बिग बॉस ने बहुत बड़ी चाल चल दी है. सिद्धार्थ शुक्ला के सीक्रेट रूम में पहुंचने से वह घरवालों की हकीकत को देख पाएंगे तो वहीं उनके साथ सीक्रेट रूम में पारस छाबड़ा भी रहेंगे. इस तरह बिग बॉस के खेल के तो शानदार खिलाड़ी घरवालों की सारी हरकतों पर नजर रखेंगे और आगे की स्ट्रेटजी भी तैयार करेंगे. सिद्धार्थ शुक्ला जहां इन दिनों टायफॉयड का शिकार हैं तो वहीं पारस छाबड़ा की अंगुली की सर्जरी है. इस तरह दोनों को आराम का समय भी मिल जाएगा और वह अपने गेम को भी और तराश पाएंगे. 

हालांकि बिग बॉस (Bigg Boss) हाउस से हिमांशी खुराना बाहर हो गई हैं, और आसिम रियाज इसे लेकर सिद्धार्थ शुक्ला से काफी गुस्सा हैं तो वहीं अब सभी घरवालों के निशाने पर शहनाज गिल आ गई हैं. शहनाज गिल पहले पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद से एकदम अकेली हो गई हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss, Bigg Boss 13, Sidharth Shukla, Paras Chhabra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com