विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2020

सिद्धार्थ शुक्ला पर होने लगा लॉकडाउन का असर, फैन्स से कर डाली कुछ ऐसी डिमांड

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने फैंस से मदद मांगते नजर आ रहे हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला पर होने लगा लॉकडाउन का असर, फैन्स से कर डाली कुछ ऐसी डिमांड
सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने फैंस से मांगी मदद
  • सिद्धार्थ शुक्ला ने फैंस से मांगी मदद
  • सिद्धार्थ शुक्ला हुए घर में बोर
  • सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा कि अगर आपको लगता है कि मैंने...
नई दिल्ली:

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण इन दिनों सभी कलाकार लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के विनर रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने फैंस से मदद मांगते नजर आ रहे हैं. दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया कि वह घर में रहकर काफी बोर हो चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने फैंस से कहा कि अगर आप लोगों को लगता है कि मैंने आप सभी का मनोरंजन किया है तो इस बार बारी आपकी है, कृप्या मेरा मनोरंजन करें. सिद्धार्थ शुक्ला का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. 

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने अपने ट्वीट में लिखा, "हैलो दोस्तों, इस समय मैं बहुत बोर हो रहा हूं. अगर आप लोगों को लगता है कि मैंने आप सभी का मनोरंजन किया है तो अब आपकी बारी है मेरा मनोरंजन करने की. कृप्या मेरा मनोरंजन करें." बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला क्वारंटाइन में रहते हुए भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं. कुछ दिनों पहले सिद्धार्थ शुक्ला का एक वीडियो खूब सुर्खियों में था, जिसमें वह शेफ बने नजर आ रहे थे. साथ ही वह आलू की सब्जी बनाते हुए भी दिखाई दिए थे. 

बता दें कि हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का गाना 'भुला दूंगा...' रिलीज हुआ है, जो नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की केमिस्ट्री देखने लायक है. गाने से इतर सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 में रहते हुए भी सबका खूब दिल जीता. उन्होंने बिग बॉस का खिताब तो अपने नाम किया ही, साथ ही दर्शकों के दिलों में भी अपनी खूब जगह बनाई. बिग बॉस 13 जीतने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला खतरों के खिलाड़ी के भी विजेता रह चुके हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sidharth Shukla, Sidharth Shukla Tweet, Sidharth Shukla Getting Bored, Sidharth Shukla Seeks Help From Fans
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com