सीआईडी एक आइकॉनिक शो है जिसे लोग आज भी बहुत पसंद करते हैं. 20 सालों तक लोगों के दिलों पर राज करने वाले इस शो को लोग नहीं चाहते थे कि बंद किया जाए मगर अब इसे बंद करने की असली वजह सामने आ गई है. शो में एसीपी प्रद्युम्न ने खुलासा कर दिया है कि प्रोड्यूसर ने इसे क्यों बंद करने का फैसला लिया था. एसीपी प्रद्युम्न ने फ्राइडे टॉकीज को दिए इंटरव्यू में कहा- हम चैनल से पूछते थे कि वे इसे क्यों बंद कर रहे हैं. हम केबीसी के साथ बराबरी पर थे. हां, शो की टीआरपी में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन कौन सा शो ऐसा नहीं करता? शो बंद करने से पहले, उन्होंने इसके शेड्यूल में छेड़छाड़ की. पहले ये शो रात 10 बजे टेलिकास्ट होता था, लेकिन उन्होंने इसे रात 10:30 बजे या कभी-कभी 10:45 बजे भी टेलिकास्ट करना शुरू कर दिया. इससे दर्शक दूर हो गए, या कम से कम उन्होंने ऐसा करने की कोशिश की.
शिवाजी सतम ने आगे प्रोड्यूसर के साथ चैनल के इश्यू को लेकर हिंट देते हुए कहा- उन्हें जरुर प्रोड्यूसर से कोई समस्या थी और वे उसे बदलना चाहते थे. लेकिन हमारे लिए, यह सिर्फ वफादारी की बात नहीं थी, यह दोस्ती की बात थी. हम एक साथ आगे बढ़े. हम एक टीम थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें सीआईडी शो की शुरुआत 1998 से हुई थी. ये शो 2018 तक चला था. ये सबसे ज्यादा चलने वाले शोज में से एक है. सीआईडी में शिवाजी सतम के साथ आदित्य श्रीवास्तव, दयानंद शेट्टी, दिनेश फड़नीस औक नरेंद्र गुप्ता अहम किरदार निभाते हुए नजर आए थे. शो में हर एपिसोड में एक नई कहानी देखने को मिलती थी. ये शो बेशक बंद हो चुका है लेकिन इसके पुराने एपिसोड का टेलिकास्ट आज भी चैनल पर होता रहता है और लोग उसे देखना भी पसंद करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं