विज्ञापन

EXCLUSIVE: 'मेरा फर्जी अश्लील वीडियो बनाया गया, काम करने से रोका गया'- NDTV से बोलीं शिल्पा शिंदे

NDTV को दिए इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने अपने करियर के मुश्किल दौर को याद करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए. अभिनेत्री ने दावा किया कि उनका फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर फैलाया गया था, जिसकी शिकायत उन्होंने साइबर क्राइम में की थी.

EXCLUSIVE: 'मेरा फर्जी अश्लील वीडियो बनाया गया, काम करने से रोका गया'- NDTV से बोलीं शिल्पा शिंदे
शिल्पा शिंदे फोटो

टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री शिल्पा शिंदे एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में NDTV को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर के मुश्किल दौर, इंडस्ट्री की राजनीति और निजी संघर्षों को लेकर खुलकर बात की. शिल्पा ने दावा किया कि एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें काम करने से रोका गया, उनका फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर फैलाया गया और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया. अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने इन हालात का अकेले सामना किया और न्याय के लिए साइबर क्राइम विभाग तक का दरवाजा खटखटाया. साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में महिलाओं के साथ होने वाले व्यवहार पर भी गंभीर सवाल उठाए.

‘मेरा फर्जी अश्लील वीडियो बनाया गया'

Latest and Breaking News on NDTV

इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिंदे ने बताया कि उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई. अभिनेत्री ने कहा कि उनका एक फर्जी अश्लील वीडियो तैयार कर फैलाया गया, जिसके बाद उन्हें साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज करानी पड़ी. शिल्पा के मुताबिक, वह चार से पांच घंटे तक साइबर क्राइम ऑफिस में बैठी रहीं ताकि मामले की जांच हो सके. उन्होंने कहा कि उस समय अगर इंडस्ट्री में उनके साथ काम करने वाले लोग उनका समर्थन करते तो शायद उन्हें इतनी परेशानी नहीं झेलनी पड़ती. अभिनेत्री का आरोप है कि उन्हें काम से दूर रखने और दबाव में लाने की कोशिश की गई थी.

विकास गुप्ता पर साधा निशाना

Latest and Breaking News on NDTV

बातचीत के दौरान शिल्पा शिंदे ने ‘बिग बॉस' के अपने दिनों को भी याद किया. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में प्रभावशाली लोग कई बार कलाकारों के करियर को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं. इसी संदर्भ में उन्होंने विकास गुप्ता का नाम लेते हुए उन पर निशाना साधा. हालांकि अभिनेत्री ने यह भी कहा कि मुश्किल समय में उन्हें कुछ लोगों का साथ मिला और उनमें सबसे बड़ा नाम सलमान खान का है. शिल्पा के अनुसार, ‘बिग बॉस' के दौरान सलमान खान ने उनका समर्थन किया था और कई मौकों पर उनकी बात को समझा था. उन्होंने कहा कि उस दौर में यह समर्थन उनके लिए काफी मायने रखता था.

‘बॉलीवुड में कंटेंट की कमी, एक्ट्रेसेस पर बोल्ड सीन का दबाव'

Latest and Breaking News on NDTV

शिल्पा शिंदे ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी अपनी राय खुलकर रखी. उन्होंने कहा कि आजकल कंटेंट की कमी महसूस होती है और कई बार अभिनेत्रियों पर जरूरत से ज्यादा बोल्ड या एक्सपोजिंग सीन करने का दबाव बनाया जाता है. अभिनेत्री का दावा है कि उनके साथ भी ऐसा हो चुका है. उन्होंने बताया कि कई बार फिल्मों में ऐसे दृश्य नहीं होते, फिर भी कॉन्ट्रैक्ट में पहले से यह शर्त शामिल कर दी जाती है कि कलाकार को छोटे कपड़े या बोल्ड सीन करने पड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: India Box Office: पहले दिन ‘टॉय स्टोरी 5' रही आगे, ‘द फ्यूरियस' को वीकेंड से उम्मीद, जानिए किसने की कितनी कमाई

शिल्पा ने कहा कि सम्मान उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है और इसी वजह से उन्होंने मुंबई की भागदौड़ से दूर रहने का फैसला किया. उन्होंने बताया कि अब वह शहर से बाहर अपनी जमीन पर समय बिताती हैं और खेती-बाड़ी से जुड़ी गतिविधियों में भी रुचि ले रही हैं.

लेखक के बारे में
img
सुमित शुक्ला
असिस्टेंट प्रोड्यूसर
सुमित शुक्ला साल 2021 से फिल्म पत्रकारता से जुड़े हैं. हिंदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी में रिपोर्टर और सोशल मीडिया मैनेजर के तौर पर करियर शुरू किया. 20... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shinde, TV, Enterainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com