विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2022

अनिल कपूर बन शिल्पा शेट्टी ने माधुरी दीक्षित के साथ किया ऐसा डांस, फैन्स बोल पड़े- अमिताभ लग रही हो...देखें Video

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा और माधुरी 'कह दो कि तुम हो मेरी वरना' गाने पर डांस कर रही हैं. इस गाने के रियल वीडियो में माधुरी और अनिल कपूर की जोड़ी है. ऐसे में शिल्पा अनिल कपूर बन उनके साथ परफॉर्म कर रही हैं.

अनिल कपूर बन शिल्पा शेट्टी ने माधुरी दीक्षित के साथ किया ऐसा डांस, फैन्स बोल पड़े- अमिताभ लग रही हो...देखें Video
शिल्पा शेट्टी और माधुरी दीक्षित ने साथ में किया डांस
नई दिल्ली:

शिल्पा शेट्टी को सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव देखा जाता है और वे अक्सर अपने फैन्स को इंस्पायर करने के लिए कुछ न कुछ मोटिवेशनल पोस्ट शेयर किया करती हैं. शिल्पा अपनी फिटनेस से लोगों को कभी-कभी हैरान कर देती हैं. शिल्पा ने अब अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. शिल्पा के इस लेटेस्ट वीडियो पर उनके चाहने वाले जमकर प्यार लुटा रहे हैं. माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी को एक ही फ्रेम में देखना उनके फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

शिल्पा शेट्टी और माधुरी दीक्षित का यह वीडियो India's Got Talent मंच का है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा और माधुरी मशहूर गाने 'कह दो कि तुम हो मेरी वरना' पर डांस कर रही हैं. इस गाने के रियल वीडियो में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी है. ऐसे में शिल्पा माधुरी दीक्षित के साथ अनिल कपूर बन उनके साथ परफॉर्म कर रही हैं. शिल्पा शेट्टी इस वीडियो में जिस तरह से एक्सप्रेशन दे रही हैं, उसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. वीडियो को कुछ ही घंटे में हजारों की संख्या में लाइक्स आ गए हैं. शिल्पा ने इसे शेयर करते हुए लिखा है, 'कितना भी वक्त बीत जाए माधुरी दीक्षित जी जब स्टेज पर आती हैं तो बस छा जाती हैं. कितना स्पेशल मोमेंट था यह". 

शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है, "शिल्पा जी आप भी छा गए हो", तो वहीं एक अन्य फैन ने लिखा है, "माधुरी बॉलीवुड की क्वीन है". एक फैन ने चुटकी लेते हुए लिखा है, "शिल्पा जी आज अमिताभ बच्चन लग रही हो". गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म 'सुखी' में दिखाई देंगी, जिसका पोस्टर हाल ही में उन्होंने शेयर किया था. 

ये भी देखें: मुंबई: अभिनेत्री दिशा पटानी आईं नजर, मैंचिंग क्रॉप टॉप के साथ बैगी पैंट्स में दिखीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Madhuri Dixit, Shilpa Shetty Madhuri Dixit, Shilpa Shetty Madhuri Dixit Video, Shilpa Shetty Madhuri Dixit Dance Video. India's Got Talent, Shilpa Shetty Latest Video, Madhuri Dixit New Dance Video, Anil Kapoor, Keh Do Ki Tum Ho Meri Song, Shilpa Shetty Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com