विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2019

शहनाज गिल ने पारस छाबड़ा के साथ आकर मारी पलटी, कहा- मैं तेरे साथ हूं, अब मुझसे मरेगा वो...Viral Video

'बिग बॉस 13' का एक धमाकेदार वीडियो वायरल हुआ है. इसमें शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla), आसिम और आरती का साथ छोड़कर वापस पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) का हाथ थाम लिया है.

शहनाज गिल ने पारस छाबड़ा के साथ आकर मारी पलटी, कहा- मैं तेरे साथ हूं, अब मुझसे मरेगा वो...Viral Video
'बिग बॉस' के घर में शहनाज गिल (Shehnaz Gill) ने मारी पलटी
  • 'बिग बॉस 13' में शहनाज गिल ने मारी पलटी
  • पारस का हाथ थाम गेम चेंज करने चलीं शहनाज गिल
  • 'बिग बॉस 13' का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

कलर्स टीवी पर आने वाला सबसे धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) अब दर्शकों को अलग ही धमाके दिखाने वाला है. बीते दिन वीकेंड का वार के जरिए 'बिग बॉस 13' में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है, जिसमें हिंदुस्तानी भाउ, हिमांशी खुराना, शेफाली जरीवाला, तेहसीम पूनावाला, खेसारी लाल यादव और अरहान खान शामिल हैं. लेकिन हाल ही में 'बिग बॉस 13' का एक धमाकेदार वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो को देखकर लग रहा है 'बिग बॉस 13' में शहनाज गिल (Shehnaz Gill) अपना पाला बदलकर गेम चेंज करना चाह रही हैं. वीडियो के मुताबिग शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla), आसिम और आरती का साथ छोड़कर वापस पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) का हाथ थाम लिया है. 

अनुष्का शर्मा पहुंची सब्जी मंडी तो एक्ट्रेस को आई बचपन की याद, बोलीं- यहां आकर महसूस किया...Photo Viral

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के इस वायरल वीडियो में शहनाज गिल (Shehnaz Gill) पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) के साथ आकर पलटी मारती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में शहनाज कह रही हैं कि अब जो होगा गलत वो मेरे से मरेगा, मैं वैसे ही बहुत हाइपर हो रही हूं. तेरे साथ हूं, अब मैं बजाउंगी सबकी. इसपर पारस छाबड़ा ने शहनाज गिल से कहा, "अब कोई टीम नहीं है, अगर तूने सिद्धार्थ शुक्ला के गलत होने पर भी उसका साइड लिया तो तेरे थप्पड़ तो मैं बजाउंगा." हालांकि, वीडियो को देखकर लग रहा है कि कंटेस्टेंट आसिम रियाज पारस और शहनाज गिल की पूरी गेम समझ चुके हैं और इसीलिए वह वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला को पूरा मामला समझाते नजर आ रहे हैं. 

कॉमेडियन भारती सिंह को इस एक्टर की स्मेल से हुई प्रॉब्लम, Video पोस्ट कर कहा- परफ्यूम लगाया करो


इसके अलावा 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हिमांशी खुराना शेफाली जरीवाला, आसिम रियाज और आरती सिंह को बता रही हैं कि उनके और शहनाज गिल (Shehnaz Gill) के बीच में आखिर क्यूं तकरार चल रही है. इन सबसे इतर बीते दिन ही बिग बॉस 13 में पहले कैप्टन का चुनाव हुआ, जिसमें आरती सिंह ने जीत हासिल कर कैप्टन बनीं. अब देखना यह है कि 'बिग बॉस 13' में वाइल्ड कार्ड एंट्री से ये गेम क्या नया मोड़ लेता है. 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaz Gill, Bigg Boss 13, Sidharth Shukla, Paras Chhabra, Asim Riyaz, Bigg Boss 13 Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com