विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2021

शहनाज गिल ने बर्फ की वादियों में दिखाया रोमांटिक अंदाज, Video ने जीता फैन्स का दिल

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने कुछ देर पहले ही इस वीडियो को शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

शहनाज गिल ने बर्फ की वादियों में दिखाया रोमांटिक अंदाज, Video ने जीता फैन्स का दिल
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों बादशाह के साथ अपने अपकमिंग सॉन्ग की शूटिंग में बिजी हैं. एक्ट्रेस सेट से कभी तस्वीरें तो कभी वीडियो फैन्स के बीच शेयर कर रही हैं. शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने फिर से अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 'परेशान' सॉन्ग (Pareshaan Song) पर नया अंदाज दिखी रही हैं. वीडियो में शहनाज गिल बर्फ की वादियों में दिख रही हैं. इस दौरान उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है.

किसान आंदोलन को लेकर प्रकाश राज ने फिर किया ट्वीट, लिखा- यह वो दौर है जब आप...

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो को अभी तक कुछ ही देर में 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैन्स हमेशी की तरह वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. शहनाज गिल के वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि वो गाने की शूटिंग कश्मीर में कर रही हैं और वहां रहते हुए उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं. शहनाज ने कुछ दिन पहले बादशाह संग अपनी फोटो भी शेयर की थी.

जैमी लीवर ने 'बेबो' सॉन्ग पर यूं उतारी करीना कपूर की नकल, खूब वायरल हो रहा है Video

बता दें कि शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने बिग बॉस 13 के जरिए खूब लोकप्रियता हासिल की थी. इस शो में शहनाज गिल को काफी पसंद किया गया था. खासकर शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को बिग बॉस 13 में दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस शो के बाद शहनाज गिल 'मुझसे शादी करोगे' में भी नजर आई थीं, जिसमें वह अपने लिए दूल्हा ढूंढती हुई दिखाई दी थीं. हालांकि, शो कोरोना वायरस के कारण जल्द ही बंद कर दिया गया था. कुछ ही दिनों पहले शहनाज गिल का सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शोना शोना सॉन्ग रिलीज हुआ था, जिसमें दोनों ने साथ में धमाल मचाकर रख दिया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill Video, Shehnaaz Gill Viral Video, Shehnaaz Gill Romantic Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com