विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2019

Bigg Boss 13: 'बिग बॉस 13' को लेकर आई बड़ी खबर, ये जबरदस्त कंटेस्टेंट होगी इस हफ्ते घर से बाहर

Bigg Boss 13: इस हफ्ते शो की जबरदस्त कंटेस्टेंट 'बिग बॉस 13' को छोड़कर घर जाने वाली है.

Bigg Boss 13: 'बिग बॉस 13' को लेकर आई बड़ी खबर, ये जबरदस्त कंटेस्टेंट होगी इस हफ्ते घर से बाहर
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से बाहर होंगी दिग्गज सदस्य
  • 'बिग बॉस 13' से बाहर होगी दिग्गज कंटेस्टेंट
  • इस हफ्ते होगा शो का पहला फिनाले
  • तीन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर में करेंगे एंट्री
नई दिल्ली:

कलर्स टीवी पर आने वाले शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस बार घमासान मचने वाला है. जहां मिडवीक एविक्शन में सिद्धार्थ डे (Siddharth Dey) को घर छोड़कर जाना पड़ा था तो वहीं कुछ नए लोगों ने घर में एंट्री की थी, जिसमें शेफाली जरीवाला, तेहसीन पूनावाला और खेसारी लाल यादव शामिल हैं. लेकिन हाल ही में 'बिग बॉस 13' को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, इस बार शो की जबरदस्त कंटेस्टेंट 'बिग बॉस 13' को छोड़कर घर जाने वाली है. इस बात का खुलासा खुद 'बिग बॉस' के फैनपेज बिग बॉस खबरी ने किया है. 

शाहरुख खान से पत्रकार ने मांगे 5 मिनट तो किंग खान बोले- मेरी लाइफ है, 5 सेकेंड भी क्यों दूं...देखें Video

'बिग बॉस खबरी' द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक इस हफ्ते 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) की दमदार एक्ट्रेस शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) घर को अलविदा कह देंगी. वहीं, अन्य कंटेस्टेंट रश्मि देसाई (Rashmi Desai) और देवोलीना भट्टाचार्जी को सीक्रेट रूम में भेज दिया जाएगा. हालांकि, इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले घर से तीन सदस्य जाने वाले थे, जिसमें रश्मि, शेफाली और देवोलीना शामिल थीं.  बिग बॉस 13 को लेकर आई ये खबर दर्शकों के लिए काफी चौंकाने वाली साबित हुई है, इसे लेकर फैंस खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. 

शाहरुख खान के जन्मदिन पर ममता बनर्जी ने किया ट्वीट, लिखा- मेरे चार्मिंग ब्रदर, हमें गर्व है कि...

बता दें कि इसी हफ्ते 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का फिनाले है, इसके बाद ही घर में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला (Shefali Zariwala) और तेहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) एंट्री करेंगे. हालांकि, एक टास्क के दौरान तीनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को घर वालों की गेम जानने का मौका मिला था. 

देखें वीडियो-

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 13, Bigg Boss 13 Eviction, Bigg Boss 13 Contestant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com