विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2019

'DID' वाली शक्ति मोहन ने सहेलियों संग मचाई धूम, 'बोले चूड़ियां' पर यूं किया धमाकेदार डांस

शक्ति मोहन का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में शक्ति अपनी दोस्तों के साथ 'बोले चूड़ियां' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं.

'DID' वाली शक्ति मोहन ने सहेलियों संग मचाई धूम, 'बोले चूड़ियां' पर यूं किया धमाकेदार डांस
शक्ति मोहन (Shakti Mohan) ने 'बोले चूड़ियां' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस
  • शक्ति मोहन का वीडियो हुआ वायरल
  • शक्ति मोहन ने दोस्तों संग मचाया धमाल
  • 'बोले चूड़ियां' सॉन्ग पर वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

डांसर, एक्ट्रेस और जज रह चुकीं शक्ति मोहन (Shakti Mohan) ने अपने डांस से लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई है. शक्ति मोहन (Shakti Mohan Video) सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव रहते हुए अपने वीडियो और फोटो साझा करती हैं. लेकिन हाल ही में शक्ति ने एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, इस वीडियो में शक्ति मोहन अपनी बहन मुक्ति मोहन (Mukti Mohan) और दोस्तों के साथ मिलकर 'बोले चूडियां (Bole Chudiyan)' सॉन्ग पर डांस कर रही हैं. इस वीडियो को शक्ति ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. 

Viral Video:पेड़ बन शख्स ने सड़क पर चलते-फिरते लोगों का किया बुरा हाल, नीतू कपूर ने शेयर किया वीडियो


शक्ति मोहन (Shakti Mohan) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "ओ मोहनिया आ आ मोहनिया, रविवार की दोपहर हमारे घर में कुछ इस तरह दिखता है." इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह शक्ति अपनी दोस्तों के साथ मिलकर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के सुपरहिट सॉन्ग 'बोले चूड़ियां (Bole Chudiyan)' पर रंग जमाती नजर आ रही हैं. शक्ति मोहन के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

रवीना टंडन और फराह खान पर एक और मामला दर्ज, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का है आरोप


बता दें कि शक्ति मोहन  (Shakti Mohan) एक बेहतरीन डांसर के साथ एक शानदार कोरियोग्राफर, एक्ट्रेस और जज भी हैं. उनके करियर को असली उड़ान जी टीवी पर आने वाले शो 'डांस इंडिया डांस (Dance India Dance)' से मिली थी. इस शो का खिताब जीतने के बाद उन्होंने 'झलक दिख ला जा' में भी अपना हाथ आजमाया था. इसके साथ ही शक्ति मोहन ने बॉलीवुड की जबरदस्त फिल्म पदमावत का गाना नैनों वाले ने भी कोरियोग्राफ किया है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shakti Mohan, Shakti Mohan Dance, Shakti Mohan Dance Video Viral, Shakti Mohan Video, Shakti Mohan Instagram, Shakti Mohan Twitter, Shakti Mohan Dance Plus, Dance India Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com