विज्ञापन

नीति मोहन, शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन ने पिता को खोया, निधन पर लिखा इमोशनल पोस्ट, श्रेया घोषाल और पलक मुच्छाल ने दिया ट्रिब्यूट

नीति मोहन, शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन के पिता का निधन हो गया है, जिनके जाने पर सिंगर ने एक पोस्ट शेयर किया और इमोशनल हो गईं. लिखा- 'पापा, हम आपको बहुत याद करेंगे' 

नीति मोहन, शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन ने पिता को खोया, निधन पर लिखा इमोशनल पोस्ट, श्रेया घोषाल और पलक मुच्छाल ने दिया ट्रिब्यूट
नीति मोहन, शक्ति मोहन पर टूटा दुखों का पहाड़, श्रेया घोषाल-नेहा धूपिया ने दी श्रद्धांजलि
Instagram

सिंगर नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का 15 अक्टूबर को निधन हो गया. पिता के जाने से नीति और उनका पूरा परिवार गहरे दुख में है. सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा कि भले ही उनके पिता अब उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सीख, संस्कार, प्यार और उनसे जुड़ी खूबसूरत यादें हमेशा परिवार के साथ रहेंगी. नीति मोहन ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की तस्वीर के साथ एक इमोशनल नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा, ''बहुत दुख और भारी मन के साथ हम अपने प्यारे पिता श्री बृज मोहन शर्मा के निधन की खबर साझा कर रहे हैं. वह 15 अक्टूबर 2026 को इस दुनिया को छोड़कर चले गए. वह एक प्यार करने वाले पति और पिता थे. हमारे लिए मार्गदर्शक और परिवार की ताकत थे. उनकी समझदारी, दयालुता, संस्कार और बिना शर्त प्यार हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे.''

नीति मोहन हुईं इमोशनल 

उन्होंने आगे लिखा, ''भले ही वह अब हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद, उनकी सीख और उनसे जुड़ी खूबसूरत यादें जिंदगी भर हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी. उनके जाने से हमारी जिंदगी में एक ऐसी कमी आ गई है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता. लेकिन उनका प्यार हमेशा हमारे दिलों में रहेगा. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. पापा, हम आपको बहुत याद करेंगे.''

यह भी पढ़ें | 8 साल की उम्र से किया काम, पृथ्वीराज कपूर के भांजे से हुआ प्यार तो अपनाया हिंदू धर्म, बेबी नाज से कैसे अनुराधा

श्रेया घोषाल ने दिया ट्रिब्यूट

नीति मोहन की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट कर उनके और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं. एक्टर और होस्ट मनीष पॉल ने 'ओम शांति' लिखकर श्रद्धांजलि दी. वहीं, एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने नीति के लिए प्यार और हिम्मत की कामना करते हुए लिखा, 'नीति, तुम्हें और पूरे परिवार को हिम्मत मिले.' श्रेया घोषाल ने लिखा,  'परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. वह एक बहुत ही अच्छे इंसान और प्यार करने वाले पिता थे. एक सरल और नेक इंसान. माता-पिता को खोने से जिंदगी में जो खालीपन आता है, वो शब्दों से नहीं भरा जा सकता. ईश्वर आपको और आपके परिवार को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति दे. ओम शांति.'

पलक मुच्छल ने लिखा- अंकल के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ. मैं जानती हूं कि एक बेटी और उसके पिता के बीच का रिश्ता कितना अनमोल होता है और आपका दुख देखकर मेरा दिल भी बहुत दुखी है. वह अपने पीछे जो खूबसूरत यादें और प्यार छोड़ गए हैं. इस मुश्किल समय में आपको हिम्मत दें. मेरी प्रार्थनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं. आपको ढेर सारा प्यार और एक बहुत बड़ा हग भेज रही हूं. ओम शांति. उनके फैंस भी उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. बता दें कि बृज मोहन शर्मा सरकारी अधिकारी और लेखक थे.  नीति और उनकी बहनें- शक्ति, मुक्ति और कृति उन्हें अपने परिवार का मार्गदर्शक और मजबूत आधार मानती थीं. 

यह भी पढ़ें | किशोर कुमार का 53 साल पुराना हिट गाना, रिकॉर्ड करने से पहले ही जो किया गया था शूट, धर्मेंद्र ने कहे लिरिक्स

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neeti Mohan Father Dies, Shakti Mohan, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com