बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल अपनी क्यूट अदाओं के साथ फैंस के दिलों पर राज करती हैं. अपने खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद सदमे में चली गईं शहनाज अब जिंदगी में एक बार फिर लौट आई हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली इस एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर एक बार फिर फैंस को अपना दीवाना बना दिया है. इस वीडियो में एक साथ शहनाज के कई सारे लुक्स नजर आ रहे हैं. वहीं फैंस भी उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
शहनाज गिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कई रूप बदलते हुए दिख रही हैं. वीडियो की शुरुआत में येलो कलर की क्रॉप टॉप और जीन्स में कैजुअल लुक में नजर आ रही शहनाज पलक झपकते ही पर्पल कलर की प्यारी की फ्रॉक पहने नजर आती हैं, इसके बाद ब्लैक टॉप पहने शहनाज गजब के पोज देती दिखती हैं. पल भर में उनका ये रूप भी बदल जाता है और शहनाज पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस में लहराती नजर आती हैं. वीडियो यहीं खत्म नहीं होता एक बार फिर शहनाज का लुक बदलता है और वे ब्लैक फुल स्लीव टॉप और रेड स्कर्ट में ग्लैमरस पोज देती दिखती हैं. शहनाज के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, महज कुछ घंटों में वीडियो पर दो लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं.
शहनाज के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कोई उन्हें ब्यूटीफुल प्रिंसेस बता रहा है तो कोई उनके गॉर्जियस लुक्स की तारीफ कर रहा है. बता दें कि शहनाज गिल बीते साल फिल्म 'हौंसला रख' में दिखी थीं, जिसमें उन्होंने एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ काम किया था. हाल में शिल्पा शेट्टी के चैट शो में पहुंची शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए कहा कि, वे चाहते थे कि मैं हमेशा हंसती रहूं, मैं उसकी कोशिश करती हूं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं