Sasural Genda Phool Actress Supriya Pilgaonkar Then & Now Pics: 2010 में टीवी की दुनिया में एक सुगंध भरे झोंके की तरह आए टीवी सीरियल ससुराल गेंदा फूल को काफी पसंद किया गया था. इस सीरियल में दूसरे टीवी शोज की तरह कलह, साजिश और दूसरे तनाव भरे क्षण नहीं थे. एक जिद्दी लड़की और प्यारे से लड़के और उसके परिवार की प्यारी सी स्टोरी ने लोगों को इस सीरियल से प्यार करने पर मजबूर कर दिया था. इसी सीरियल में सुहाना की सास बनी शैलजा यानी सुप्रिया पिलगांवकर के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया क्योंकि ये किरदार टीवी शोज की दुनिया में कपटी सास की तुलना में एक बेहद प्यारी और समझदार सास का किरदार था.
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सचिन पिलगांवकर की पत्नी सुप्रिया पिलगांवकर एक शानदार एक्ट्रेस हैं जिन्होंने ढेर सारी फिल्मों के साथ साथ कई टीवी सीरियलों में काम किया है और वो मराठी सिनेमा का जाना माना नाम हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको बता दें कि नब्बे के दशक में आए कॉमेडी सीरियल तू तू मैं मैं में सुप्रिया ने बहू का किरदार निभाया था. इस सीरियल को उनके पति सचिन पिलगांवकर ने ही बनाया था. इसके बाद 2010 में सुप्रिया ससुराल गेंदा फूल में प्यारी सास बनकर आईं और लोगों के दिल में उतर गईं.
सुप्रिया ने टीवी रियलिटी शो नच बलिए के पहले सीजन में पति सचिन संग ऐसी धमाकेदार परफॉरमेंस दी थी कि उनको विनर घोषित किया गया था. सुप्रिया सचिन के संग ही मराठी फिल्मों और टीवी सीरियलों में बिजी रहती हैं.
सुप्रिया लाइफ के इस दौर में जमकर वेकेशन कर रही हैं और इसका पता उनके इंस्टाग्राम को देखकर लगता है. वो कभी बीच पर तो कभी पहाड़ों पर घूमती और मस्ती करती नजर आती है. भले ही वो उम्र की एक खास दहलीज पर पहुंच चुकी हैं लेकिन उनका उत्साह देखकर लगता है कि वो अभी भी तू तू मैं मैं की मासूम और अल्हड़ बहू राधा वर्मा ही हैं.
उनकी बेटी श्रिया पिलगांवकर टीवी, ओटीटी और फिल्मों में डेब्यू कर चुकी है और माता पिता की तरह उसकी भी एक्टिंग स्किल काफी शानदार हैं.सुप्रिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी लाइफ की सारी अपडेट देखने को मिलती हैं. फिलहाल वो ओटीटी पर व्यस्त हैं और बीच बीच में अपने लाइफ अपडेट्स देती रहती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं