एक्ट्रेस कैटरीना कैफ कौशल फैमिली की परफेक्ट बहू हैं. हाल ही में अदाकारा महाकुंभ में अपनी सासूमां वीना कौशल के साथ पहुंची थीं, जिसके वीडियो और तस्वीरें की चर्चा अभी खत्म नहीं हुई थी कि अब कैटरीना कैफ का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ससुराल गेंदा फूल गाने पर डांस करते हुई नजर आ रही हैं. दरअसल, हाल ही में कैटरीना कैफ एक वेडिंग में पहुंचीं थीं. जहां उन्होंने अपनी देसी साइड दिखाते हुए दिल्ली 6 के गाने ससुराल गेंदा फूल के गाने पर आदर्श बहू का फर्ज निभाते हुए हुकस्टेप करती हुई नजर आईं.
वीडियो में ब्लू कलर के स्लीवलेस लहंगा चोली में न्यूड मेकअप के साथ शादी में ससुराल गेंदा फूल गाने के हुकस्टेप पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि यह गाना छत्तीसगढ़ का फेमस फोक सॉन्ग है, जो अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर की दिल्ली 6 में एआर रहमान द्वारा अडेप्ट करने के बाद फेमस हो गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैटरीना कैफ के इस वायरल डांस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, खूबसूरत. दूसरे यूजर ने लिखा, इस उम्र में भी क्यूटी हैं. तीसरे यूजर ने लिखा, वह सुपर क्यूट लग रही हैं. चौथे यूजर ने लिखा, वह क्यूट डॉल की तरह लग रही हैं. पांचवे यूजर ने लिखा, उनके मूवी में आने का इंतजार बेसब्री से है.
गौरतलब है कि कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ राजस्थान के सवई माधोपुर में सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवारा में 9 दिसंबर को 2021 में शादी की थी. वहीं इसके बाद से करवाचौथ हो या लोहड़ी जैसे त्योहार. वह हर ट्रैडिशन और इंडियन कल्चर को फॉलो करती हुई नजर आ रही हैं. हाल ही में वह महाकुंभ में भी सासूमां के साथ भक्ति में डूबी में नजर आईं थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं