विज्ञापन

सरगुन मेहता प्रेग्नेंसी की खबरों पर विराम लगाने के बाद आईं पति रवि दुबे के साथ नजर, फैंस बोले- साथ में अच्छे लग रहे हैं

एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर विराम लगाया और अफवाह उड़ाने वालों की क्लास लगाई है. 

सरगुन मेहता प्रेग्नेंसी की खबरों पर विराम लगाने के बाद आईं पति रवि दुबे के साथ नजर, फैंस बोले- साथ में अच्छे लग रहे हैं
रवि दुबे और सरगुन मेहता की शादी को हो चुके हैं 12 साल
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर अक्सर सेलेब्रिटीज की निजी जिंदगी को लेकर बिना आधार की अफवाहें फैल जाती हैं, जो कि उनकी निजी जिंदगी को परेशान करने लगी हैं. ऐसा ही कुछ कई समय से टीवी-पंजाबी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सरगुन मेहता और उनके पति रवि दुबे के साथ हो रहा था. दरअसल, पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर लगातार यह खबरें फैल रही थीं कि सरगुन मेहता प्रेग्नेंट हैं. इन अफवाहों की वजह से फैंस में काफी उत्साह था, लेकिन कपल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई. इसी बीच पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कपल साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके चलते वीडियो वायरल हो रहा है. 

सरगुन मेहता ने लगाया प्रेग्नेंसी की खबरों पर विराम

सरगुन मेहता और रवि दुबे साथ में हुए स्पॉट

सरगुन मेहता के प्रेग्नेंसी के खबरों को अफवाह बताने के बाद पैपराजी ने वीडियो शेयर किया, जिसमें रवि दुबे के साथ एक्ट्रेस खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं. वहीं दोनों पैपराजी को साथ में पोज देते हुए दिख रहे हैं, जिसके चलते इन प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर पूरी तरह विराम लग चुका है. 

ये भी पढ़ें- सरगुन मेहता और रवि दुबे ने गणेश चतुर्थी पर किया नए घर में गृह प्रवेश, सामने आई तस्वीरें

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com