विज्ञापन
This Article is From May 06, 2024

ईशा मालवीय से ब्रेकअप के बाद समर्थ जुरेल का छलका दर्द, एक्ट्रेस को बताया मतलबी

समर्थ जुरेल ने ईशा मालविया को मतलबी बताया और कहा कि वह पैपराजी स्पॉटिंग के लिए उनके साथ तस्वीरें खिंचवाती थी. ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का पिछले महीने की शुरुआत में ब्रेकअप हो गया है.

ईशा मालवीय से ब्रेकअप के बाद समर्थ जुरेल का छलका दर्द, एक्ट्रेस को बताया मतलबी
ईशा मालवीय को लेकर समर्थ जुरेल का बड़ा बयान
नई दिल्ली:

बिग बॉस 17 की मशहूर जोड़ी ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का ब्रेकअप हो गया है. शो में इन दोनों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. बिग बॉस 17 में इन दोनों प्यार और काफी झगड़ा देखने को मिला था. अब ब्रेकअप के बाद समर्थ जुरेल ने ईशा मालवीय को लेकर बड़ा खुलासा किया है. समर्थ जुरेल ने ईशा मालविया को मतलबी बताया और कहा कि वह पैपराजी स्पॉटिंग के लिए उनके साथ तस्वीरें खिंचवाती थी. ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का पिछले महीने की शुरुआत में ब्रेकअप हो गया है. ऐसे में उन्होंने एक्ट्रेस के बारे में कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं. 

समर्थ जुरेल ने हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए समर्थ जुरेल ने कहा, 'ईशा सच में बहुत बड़ी मतलबी है. उसका ऐसा था कि, कोई भी इवेंट हो रहा है या कोई भी फंक्शन हो रहा है तो मुझसे बात करने लग जाती थी. उदाहरण के लिए, होली कार्यक्रम था, हमारी बातचीत बिलकुल बंद थी. लेकिन एक दिन पहले से मुझसे बात करने लग गई कि तू आ रहा है ना? मेरे को बाहर तक इसलिए ले गई क्योंकि पैपराजी खड़े थे, ताकी हमारी स्पॉटिंग हो जाए. पता चल जाएगा लोगों को कि हम साथ हैं.'

एक दूसरे वीडियो में समर्थ जुरेल ने आगे कहा, 'ईशा ने लाइव में बोला था कि कुछ काटने के लिए कुछ होना चाहिए. ऐसे 10 लोगो को मैं पाल सकती हूं. क्या है ये? मतलब, समझ ही नहीं आ रहा मुझे कि आप क्यों बोल रहे हैं? आप बोलना है बोलो लेकिन मेरे पर मत बोलो. मेरे नाम से आप झूठी स्टेटमेंट मत दो कि हमने आपसी सहमति से फैसला किया कि हमारी जम नहीं रही और उसके लिए भी बेहतर है. अरे मेरे लिए इससे बेहतर क्या है मुझे पता है. मैं चुप ही था लेकिन मेरे नाम पर झूठी स्टेटमेंट दोगे तो मैं बोलूंगा.' इसके अलावा समर्थ जुरेल ने और भी ढेर सारी बातें की.

The Great Indian Kapil Show: महंगी दुकान, पुराने पकवान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Isha Malviya, Samarth Jurel, Isha Malviya And Samarth Jurel Break Up, Isha Malviya Break Up, Samarth Jurel Break Up, Samarth Jurel Cryptic Post, Isha Malviya And Samarth Jurel In Bigg Boss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com