कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की फिल्म फोन भूत 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. इन दिनों टीम फिल्म के प्रमोशन में जोरों-शोरों से जुटी है. हाल ही में कैटरीना कैफ अपनी आगामी फिल्म फोन भूत को प्रमोट करने सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में पहुंची थीं. इस दौरान सलमान और कैटरीना के बीच जमकर मस्ती देखने को मिली. इतना ही नहीं सलमान, कैटरीना को विक्की का नाम लेकर चिढ़ाते हुए भी नजर आए.
कलर्स के इंस्टा पेज पर बिग बॉस का एक प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें कैटरीना और सलमान के बीच मजेदार बातचीत होती दिख रही है. कैटरीना वीडियो में सलमान से पूछती हैं, 'अगर आपको मौका मिले भूत बनने का तो आप किस पर भूत बनकर स्पाई करते?'. जिस पर सलमान कहते हैं, 'एक बंदा है, जिसका नाम विक्की कौशल है, उसपे'. फिर कैटरीना पूछती हैं क्यों तो सलमान कहते हैं, 'वो लविंग है, केयरिंग है, डेयरिंग है, उसके बारे में बात करता हूं आप ब्लशिंग हैं'. सलमान की ये बात सुनकर कैटरीना कैफ मुस्कुराते हुए बस उन्हें देखती रह जाती हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गौरतलब है कि काफी टाइम बाद कैटरीना और सलमान एक साथ एक मंच पर नजर आने वाले हैं. दोनों को साथ देखने के लिए फैन्स भी बहुत एक्साइटेड हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों के बीच अभी भी शानदार केमिस्ट्री बरकरार है. बता दें, सलमान खान और कैटरीना कैफ जल्द ही टाइगर 3 में भी दिखाई देंगे. तो देखना ना भूलें बिग बॉस का वीकेंड का वार का ये मजेदार एपिसोड.
ये भी देखें: शूटिंग के बाद मुंबई में स्पॉट हुईं अनन्या पांडे, जमकर क्लिक कराई फोटो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं