विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2023

BB OTT 2: एल्विश की फैन आर्मी ने दिखाई पॉवर, सलमान खान के कम हुए इतने मिलियन फॉलोअर्स, लोग बोले- सिस्टम हिल गया

वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान ने एल्विश यादव को जमकर फटकार लगाई. इस बात को लेकर एल्विश के फैन्स सलमान से कुछ नाराज से दिख रहे हैं. हाल ही में सलमान खान की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. 

BB OTT 2: एल्विश की फैन आर्मी ने दिखाई पॉवर, सलमान खान के कम हुए इतने मिलियन फॉलोअर्स, लोग बोले- सिस्टम हिल गया
एल्विश यादव को डांटने के बाद सलमान खान के कम हुए मिलियन फॉलोअर्स
नई दिल्ली:

बिग बॉस ओटीटी 2 हर तरफ धूम मचाए हुए है. इस सीजन के लिए लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. घर में दो यूट्यूबर्स अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव ने हंगामा मचा दिया है. खासकर जब से एल्विश यादव की घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है, तब से शो की टीआरपी बहुत हाई चली गई है. लेकिन एल्विश यादव के फैन्स सलमान खान से कुछ नाराज से दिख रहे हैं. हाल ही में सलमान खान की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. 

दरअसल, वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान ने बेबिका और एल्विश को जमकर फटकार लगाई. वे मनीषा रानी से भी थोड़े उखड़े-उखड़े दिखे. वहीं एल्विश ने शो के एक एपीसोड में बेबिका को लेकर कुछ अपमानजनक कमेंट किया था, जिसके बाद सलमान ने उन्हें डांटा और समझाया भी. हालांकि एल्विश यादव को अपनी गलती का एहसास हुआ, लेकिन अब सलमान के खिलाफ सोशल मीडिया पर ढेरों रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स में बड़ी गिरावट आ गई है. कहा जा रहा है कि जहां पहले भाईजान को 66.8 मिलियन लोग फॉलो करते थे, वहीं अब उनके फॉलोअर्स की संख्या 63.7 मिलियन रह गई है. 

कहा जा रहा है कि एल्विश यादव के साथ टकराव के बाद से सलमान के फॉलोअर्स की संख्या घटी है. इस पर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है, 'इसे देखकर सलमान का सिस्टम हिल गया होगा'. तो एक ने लिखा, 'देखा फैन आर्मी का पॉवर'. एक और यूजर लिखते हैं, 'आपको लगता है भाईजान को इससे कोई फर्क पड़ेगा'. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Elvish Yadav, Salman Khan Angry On Elvish Yadav, Salman Khan Scolds Salman Khan, Elvish Army Fans, Salman Khan Followers, Salman Khan Instagram Followers, Salman Khan Followers Dropped, Drop In Salman Khan Followers, Bigg Boss Ott 2, Salman Khan Vs Elvish Yadav, Weekend Ka Vaar, Elvish Yadav News, Elvish Yadav Followers, Elvish Yadav Comment On Bebika, Bigg Boss Updates, Bb Ott 2 News, Salman Khan News, Salman Khan Bigg Boss, Abhishek Malhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com