टीवी की क्यूटेस्ट एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) को टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में गिना जाता है. बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14 Winner) जीतने के बाद रुबीना की पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर भी रुबीना के लाखों चाहने वाले हैं, जो लगातार उन्हें फॉलो करते हैं. हाल में रुबीना (Rubina Dilaik Beauty Secrets) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी क्यूटनेस का राज खोलती नजर आ रही हैं. उनके जवाब को सुन कर फैंस भी चौंक गए है.
विरल भियानी के इंस्टाग्राम पेज से शेयर हुए वीडियो में रुबीना ब्लैक कलर के ट्रैक सूट में नजर आ रही हैं. वह मीडिया के लोगों से बात करते हुए अपनी वैनिटी के अंदर जा रही होती हैं. इस दौरान कोई रुबीना से पूछ लेता है कि आप आखिर इतनी क्यूट कैसे हैं. आपकी आवाज भी कितनी प्यारी है. आखिर इसका राज क्या है. इस पर मुस्कुराते हुए रुबीना (Rubina Dilaik) पहले तो थोड़ा सोचती हैं, फिर स्माइल करते हुए कहती हैं, 'एक किलो घी'. सवाल पूछने वाला शख्स चौंक कर बोलता है, 'घी'. इस पर रुबीना कहती हैं, 'जी हां.. एक किलो शुद्ध पहाड़ी घी'.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए फैंस 'ब्यूटीफुल रुबीना' और 'क्यूट रुबीना' जैसे कमेंट्स कर रहे हैं. बता दें कि रुबीना ने टीवी पर आने वाले सीरियल छोटी बहू के साथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. सीरियल शक्ति में रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के दमदार अभिनय के लिए उन्हें खूब सराहा गया. सबसे अधिक पॉपुलैरिटी उन्हें बिग बॉस 14 की विजेता बनने पर मिली. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रुबीना 'खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12)' में दिखाई देंगी. बताया जा रहा है कि इस शो के लिए रुबीना मेकर्स से मोटी रकम फीस के तौर पर ले रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं