विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2021

Rubina Dilaik ने स्टाइलिश ब्लैक साड़ी में शेयर की ग्लैमरस Photos, पिंक आई शैडो में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

रुबीना दिलैक की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वे ब्लैक कलर की स्टाइलिश साड़ी में दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों में रुबीना का ग्लैमरस लुक देखने लायक है.

Rubina Dilaik ने स्टाइलिश ब्लैक साड़ी में शेयर की ग्लैमरस Photos, पिंक आई शैडो में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस
ब्लैक साड़ी में वायरल हुईं रुबीना दिलैक की तस्वीरें
नई दिल्ली:

रुबीना दिलैक की हर एक अदा को उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं. रुबीना अपनी कोई फोटो शेयर करें या वीडियो, उसे सोशल मीडिया पर वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगती. बिग बॉस 14 की विनर बनने के बाद रुबीना सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहने लगी हैं और अपने हर एक मोमेंट को फैन्स के साथ शेयर करते हुए देखी जाती हैं. ऐसे में अब रुबीना की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वे ब्लैक कलर की स्टाइलिश साड़ी में दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों में रुबीना का ग्लैमरस लुक देखने लायक है.

तस्वीरों को रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों को रूबीना के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर तरह-तरह के कमेंट्स भी दे रहे हैं. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रुबीना ने जो ब्लैक कलर की सेक्विन साड़ी पहनी है, वह काफी स्टाइलिश है और इसके साथ उन्होंने पिंक कलर की लिपस्टिक और पिंक कलर का आई शैडो भी लगाया हुआ है. रुबीना ने अपने बालों को बांध रखा है और कान में उन्होंने ब्लैक कलर का ही इअरिंग डाला है. फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने ‘OTT' कैप्शन दिया है.

रुबीना की इन तस्वीरों पर उनके फैन्स फिदा हो गए हैं. महज कुछ देर पहले ही शेयर किये गए पोस्ट पर 55 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘फैंटास्टिक लग रही हो'. तो वहीं एक अन्य यूजर लिखते हैं, ‘ब्लैक साड़ी में आप बहुत खूबसूरत दिख रही हैं'. इस तरह से फैन्स रुबीना दिलैक की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rubina Dilaik, Rubina Dilaik Photos, Rubina Dilaik Video, Rubina Dilaik Viral Photos, Rubina Dilaik Glamorous Photos, Rubina Dilaik Dance Video, Rubina Dilaik Viral Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com