विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2022

लंबे टाइम बाद अभिनव शुक्ला को देख खुशी से उछल पड़ीं रूबीना दिलैक, अभिनव ने भी अपनी लेडी लव को किया टाइट हग- VIDEO

एक तरफ जहां जीत के लिए रूबीना दिलैक जमीन आसमान एक किए हुए हैं, वहीं अपने हबी, अपने प्यार अभिनव शुक्ला से दूर रहकर रुबीना दिलैक ने उन्हें बेतहाशा मिस भी किया है.

लंबे टाइम बाद अभिनव शुक्ला को देख खुशी से उछल पड़ीं रूबीना दिलैक, अभिनव ने भी अपनी लेडी लव को किया टाइट हग- VIDEO
रुबीना दिलैक का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

टेलीविजन एक्ट्रेस रूबीना दिलैक का खतरों से भरा अंदाज में इन दिनों फैंस को अट्रैक्ट कर रहा है. कलर्स टीवी पर आ रहे रियालिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में इंडस्ट्री की यह खूबसूरत अदाकारा जान की बाजी लगाती हुई नजर आ रही हैं. एक तरफ जहां जीत के लिए रूबीना दिलैक जमीन आसमान एक किए हुए हैं, वहीं अपने हबी, अपने प्यार अभिनव शुक्ला से दूर रहकर रुबीना दिलैक ने उन्हें बेतहाशा मिस भी किया है. हाल ही में इसका एक खूबसूरत नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लंबे समय बाद जब रुबीना और अभिनव मिले तो बस प्यार की बारिश हो उठी.

ये तो हम सभी जानते हैं कि रुबीना इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 12' में नजर आ रही हैं और अपने पति अभिनव शुक्ला से दूर हैं. इस दूरी के दौरान दोनों ने एक दूसरे को कितना मिस किया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात को बयां कर रहा है. इस वीडियो में रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला मुंबई एयरपोर्ट पर लंबे वक्त बाद एक दूसरे से मिलते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही रुबीना ने जैसे ही अभिनव को देखा खुशी से उछल पड़ीं और उन्हें जोर से गले लगा लिया. अभिनव ने भी अपनी लेडी लव को टाइट हग किया और उन्हें उनका एक हाथ उठाकर उनकी हौसला अफजाई की. दोनों के चेहरे की मुस्कुराहट बताने के लिए काफ़ी है कि दोनों एक दूसरे से मिलकर कितने खुश हैं. 

 

रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की प्यारी सी मुलाकात का ये वीडियो 'इंसटैंटबॉलिवुड' के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अपने प्यार से लंबे समय बाद मिलने की क्यूट फीलिंग'. इंटरनेट पर दोनों का प्यार और क्यूट बॉन्डिंग देख फैंस ने भी ढेर सारे रिएक्शंस दिए. एक फैन ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'दोनों के प्यार को नजर ना लगे', तो दूसरे ने लिखा, 'क्वीन इज़ बैक'.वहीं एक और फैन ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'बॉस लेडी रॉक्स' तो दूसरे ने लिखा, 'रुबीना की खतरों के खिलाड़ी की विनर होंगी'. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rubina Dilaik, Rubina Dilaik Video, Rubina Dilaik Viral Video, Rubina Dilaik And Abhinav Shukla, Rubina Dilaik Khatron Ke Khiladi, Rubina Dilaik Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com