विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2018

Rishta Likhenge Hum Naya: जब इस एक्ट्रेस को गाउन की जगह पहनना पड़ गया बाथरोब

'रिश्ता लिखेंगे हम नया' में दीया और रतन की शादी के साथ, इस कहानी में एक ट्विस्ट आएगा और मजेदार किस्से भी देखने को मिलेंगे.

Rishta Likhenge Hum Naya: जब इस एक्ट्रेस को गाउन की जगह पहनना पड़ गया बाथरोब
'रिश्ता लिखेंगे हम नया' का सीन
  • कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
  • रोमांस के नए आयाम दिखेंगे
  • सोनी पर आता है शो
नई दिल्ली: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' को दर्शकों से बहुत तारीफ मिल रही है. तेजस्वी प्रकाश और रोहित सुचांती, दीया और रतन की भूमिका बेहतरीन ढंग से निभा रहे हैं. दीया और रतन की शादी के साथ, इस कहानी में एक ट्विस्ट आएगा. यह कहानी राजस्थानी परंपरा दर्शाती है. हालांकि, जल्द ही हम इस शो में एक ड्रेस ड्रामा देखेंगे, जहां हमें दीया और रतन विक्टोरियन लुक में नजर आएंगे. ये लुक देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान दौड़ जाएगी.  

‘भाभीजी घर पर है’ के इस एक्टर ने रेखा को लेकर जताई ये इच्छा, आप भी कह बैठेंगे OMG!

आने वाली कहानी में, परिवार की परंपरा के अनुसार दीया और रतन का पोर्ट्रेट विक्टोरियन थीम के अनुसार बनाया जाएगा. रतन इसके लिए उत्साहित है लेकिन दीया थोड़ी घबराई हुई है क्योंकि उसके लिए यह एकदम अलग चीज है. लेकिन इस फोटोशूट में गड़बड़ी हो जाती है और उनकी कहानी की ही तरह सबसे अनोखा शाही पोर्ट्रेट देखने को मिलेगा, जहां दीया विक्टोरियन गाउन की जगह बाथरोब में होगी.

अमिताभ बच्चन ने हॉस्पिटल से छुट्टी के बाद लिखी कविता, क्या आपने पढ़ी?

तेजस्वी ने बताया, “हमने अब तक जितने भी सीन की शूटिंग की है, यह उनमें से सबसे मजेदार सीन में से एक है, भले ही यह स्क्रीन पर गंभीर दिखाई देगा लेकिन पर्दे के पीछे यह बहुत ज्यादा मजेदार था. मुझे हमेशा से ही विभिन्न तरीकों से तैयार होना पसंद रहा है.”

शाहरुख खान ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'मैं फिल्मों की तलाश में नहीं जाता'

रोहित ने कहा, “हमने शादी पोर्ट्रेट के सीन की शूटिंग करते हुए बहुत मजे किए थे. मैं क्रिएटिव टीम के साथ बैठ गया और जिस परफेक्ट लुक की जरूरत थी वह पाने के लिए अपने इनपुट भी दिए. इसलिए यह बेहतरीन तरीके से हुआ और नतीजे भी शानदार आए हैं.”

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishta Likhenge Hum Naya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com