विज्ञापन

Rise And Fall 2: वीरेंद्र सहवाग के शो में हिंसा, शहजाद पूनावाला के साथ हुई मारपीट, कुर्ता फाड़ा जमीन पर धकेला, सिवेट तोमर हुए बाहर

Rise and Fall 2 : 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 के घर में माहौल तब बिगड़ गया, जब सिवेट तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच बहस हाथापाई में बदल गई. तीसरे एपिसोड में हुई इस लड़ाई का नतीजा यह हुआ कि सिवेट को रियलिटी शो से बाहर कर दिया गया.

Rise And Fall 2: वीरेंद्र सहवाग के शो में हिंसा, शहजाद पूनावाला के साथ हुई मारपीट, कुर्ता फाड़ा जमीन पर धकेला, सिवेट तोमर हुए बाहर
Rise And Fall 2: वीरेंद्र सहवाग के शो में हिंसा
नई दिल्ली:

Rise and Fall 2 : 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 के घर में माहौल तब बिगड़ गया, जब सिवेट तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच बहस हाथापाई में बदल गई. तीसरे एपिसोड में हुई इस लड़ाई का नतीजा यह हुआ कि सिवेट को रियलिटी शो से बाहर कर दिया गया. स्वरा भास्कर और करण पटेल ने भी विरोध में शो छोड़ने का फैसला किया, हालांकि अभी यह पक्का नहीं है कि उन्हें सच में शो से बाहर किया गया है या नहीं. इसका पता अगले एपिसोड में चलेगा.

सिवेट और शहजाद के बीच क्या हुआ?
एपिसोड की शुरुआत में बेसमेंट में मौजूद कंटेस्टेंट इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि वे अगला निशाना किसे बनाएंगे, जबकि पेंटहाउस में मौजूद रूलर्स अपनी चालें चलने की योजना बना रहे थे. 'अल्टीमेट रूलर' रेस के शुरू होने से गेम और भी रोमांचक हो गया. जीतने वाले को टॉवर में अहम फैसले लेने की ताकत मिलती और वह उस हफ्ते 'फॉल' से भी सुरक्षित रहता.  रेस से पहले रूलर्स को उस कंटेस्टेंट को चुनना था जो उन्हें सबसे कमजोर फैसला लेने वाला लगा. सिवेट का नाम कई बार आया, जबकि करण ने शहजाद को चुना. इस वोटिंग से सिवेट और शहजाद के बीच का तनाव भी सबके सामने आ गया. दोनों ने शुरू में साथ मिलकर गेम खेलने का प्लान बनाया था, लेकिन इस समय तक उनके रिश्ते साफ तौर पर बदल चुके थे.

यह भी पढ़ें- मंदाकिनी- मिथुन का 38 साल पुराना गाना, शादियों में बरातियों की फेवरेट लिस्ट में शामिल, अनु मलिक- कविता कृष्णमूर्ति की आवाज में अमर 

शहजाद को आड़े हाथों लेते हुए सिवेट ने कहा, फट्टू आदमी. पीठ पीछे कहता है साथ देगा. मजबूत वो होता है जिसके सामने तुम हाथ जोड़कर आते हो कि मेरा साथ देना, जब मैं स्वरा के सामने खड़ा होऊंगा. उसने शहजाद और तेज प्रताप यादव से यह भी कहा, जबान की कीमत रखा करो. आखिरकार सिवेट को सबसे कमजोर फैसला लेने वाला घोषित किया गया और उसने 'अल्टीमेट रूलर' रेस में हिस्सा लेने का मौका गंवा दिया. फिर उससे उस व्यक्ति का नाम बताने को कहा गया जो उसे सबसे कमजोर फैसला लेने वाला लगा और उसने शहजाद को चुना. शहजाद ने करण को चुना, जिसने स्वरा को चुना था. फिर स्वरा ने राज को चुना, जिससे प्रियंका चाहर चौधरी, तेज प्रताप यादव और इरिना रुडाकोवा 'अल्टीमेट रूलर' टाइटल के लिए पहले तीन दावेदार बन गए.

दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव यहीं खत्म नहीं हुआ. सिवेट ने पहले कहा था कि वह स्वरा से दोबारा बात नहीं करेगा, बाद में उससे बात करते हुए देखा गया. शहजाद ने उनके रिश्ते में आए अचानक बदलाव पर सवाल उठाया और बातचीत जल्द ही एक और तीखी बहस में बदल गई.बात तब बहुत बढ़ गई, जब सिवेट ने शहजाद की गर्दन पकड़ी और उसे नीचे धकेल दिया. इस हाथापाई में शहजाद घायल हो गया और उसके कपड़े भी फट गए, क्योंकि टॉवर के अंदर शारीरिक हिंसा की इजाजत नहीं है, इसलिए इस घटना के बाद सिवेट के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई और शो में उसका सफर खत्म हो गया.

यह भी पढ़ें- गालिब की शायरी से बना मशहूर गाना, इश्क के जुनून को दिखाने के लिए गुलजार ने इस्तेमाल किया शेर, 28 साल बाद भी कविता-सोनू की आवाज में एवरग्रीन 

स्वरा भास्कर और करण पटेल ने सिवेट का साथ दिया
स्वरा और करण इस फैसले से खुश नहीं थे और उनका तर्क था कि हालात बिगड़ने में शहजाद के उकसावे की भी भूमिका थी. इसके बाद उन्होंने विरोध जताते हुए सिवेट के साथ टॉवर से बाहर निकलने का फैसला किया.एपिसोड के आखिर तक करण, तेज प्रताप यादव, शहज़ाद, प्रियंका, स्वरा, सिवेट, इरीना और राज पेंटहाउस में थे. निहारिका तिवारी, कायरा अनु, अनीश भगत, सारा गुरपाल, मनीष कश्यप, गौतम गुलाटी और काजल राघवानी बेसमेंट में थे. बनिजय एशिया द्वारा प्रोड्यूस किए गए 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 को वीरेंद्र सहवाग होस्ट करते हैं और यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होता है.

ये Video भी देखें: National Film Awards 2025: नेशनल अवॉर्ड से नवाजे गए Shahrukh Khan-Rani Mukherjee

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rise And Fall 2, Rise And Fall Consept, Rise And Fall Contestants, Rise And Fall Episodes, Rise And Fall Elimination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com