- रामायण में बने हैं हनुमान
- वजन कम होने की वजह से मिली थी सलाह
- प्रोड्यूसर ने यूं की थी मदद
आनंद सागर की रामायण (Ramayan) को एक बार फिर से दंगल चैनल पर दिखाया जा रहा है .जिसमे आने वाले एपिसोड्स में राम भक्त हनुमान की एंट्री होगी और राम और हनुमान (Hanuman) के अटूट अलौकिक रिश्ते को दिखाया जाएगा. हनुमान का किरदार हिन्दू शास्त्रों में बहुत महत्वपूर्ण है और सीरियल रामायण (Ramayan) में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले इस किरदार को निभाया है अभिनेता विक्रम मस्तल (Vikram Mastal) ने. उन्हें ये किरदार बड़े ही संजोग से मिला था.
विक्रम मस्तल (Vikram Mastal) को ये किरदार कैसे मिला और हनुमान (Hanuman) बनने के लिए उन्होंने क्या तैयारी की थी? इस पर उन्होंने बताया, 'मैं आनंद सागर के ऑफिस गया था, जहां पर रामायण (Ramayan) के ऑडिशंस चल रहे थे. मैंने सोचा मेघनाद के किरदार का ऑडिशन दे दूं. वहां पर कास्टिंग डायरेक्टर ने कहा कोई भी स्क्रिप्ट लेकर ऑडिशन दे दो और जो स्क्रिप्ट पढ़कर मैंने डायलॉग बोले वो हनुमान के थे. चैनल और प्रोडक्शन टीम को मेरा ऑडिशन इतना पसंद आया की उन्होंने मुझे हनुमान का रोल ऑफर कर दिया. लेकिन मुझे अपने दुबले शरीर को लेकर यकीन नहीं था कि मैं हनुमान का रोल कर पाऊंगा या नहीं ? उस वक्त राकेश जैन और शाहब शम्शी ने कहा कि मेरा ट्रैक 6 महीने बाद आएगा तब तक मुझे अपनी बॉडी बनानी चाहिए. उस समय मैं इंडस्ट्री में नया था. ना तो मेरे पास जिम जाने के पैसे थे और ना ही बॉडी बनाने के लिए सप्लीमेंट्स खरीदने के. उस वक्त आनंद जी ने खुद मुझे 20,000 रुपये हर महीने कसरत और सप्लीमेंट्स खरीदने के लिए दिए.'
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने बताया, 'आनंद जी ने ये सुनिश्चित किया कि मैं 6 महीने में हनुमान जैसा दिखने लगूं. उनका प्रोत्साहन और अपने काम के लिए उनकी लगन ने मुझे भी बॉडी बनाने के लिए प्रेरित किया और हनुमान का किरदार करने के लिए मेरा वजन 76 किलो से 101 किलो हो गया.' आनंद सागर की रामायण एक बार फिर से लाखों लोगो का मनोरंजन कर रही है. हनुमान का अध्याय रामायण (Ramayan) में काफी रोचक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं