विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2022

सड़क किनारे रितेश की याद में फूट-फूट कर रोईं राखी सावंत, फिर इस बात पर मांग ली मांफी...

हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत जैसे ही जिम से बाहर आकर पैपराजी से बात करती हैं वे रोने लगती हैं.

सड़क किनारे रितेश की याद में फूट-फूट कर रोईं राखी सावंत, फिर इस बात पर मांग ली मांफी...
सड़क किनारे रितेश की याद में फूट-फूट कर रोईं राखी सावंत
नई दिल्ली:

इन दिनों राखी सावंत (Rakhi Sawant) सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई हैं. पहले तो वे बिग बॉस के घर में फैंस का मनोरंजन करती थीं. वहीं अब वे अपने पति से अलग हो जाने पर चर्चाओं में बनी हुई हैं. बता दें कि राखी सावंत ने बीते दिनों पति रितेश सिंह से अलग होने का फैसला लिया था इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से दी थी. वहीं उनका अब एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

फूट-फूट कर रोईं राखी
वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत जैसे ही जिम से बाहर आकर पैपराजी से बात करती हैं उन्हें अपने पति रितेश की याद आ जाती है और वे फूट-फूट कर सड़क किनारे रोने लगती हैं. राखी कहती हैं- मैं मजबूत हूं, 'मुझे मेरी देश की जनता और मीडिया से प्यार है. इसके बाद वे रितेश को भी आई लव यू बोलती हैं. इतना ही नहीं वे कहती हैं कि मेरा दिल तुम्हारे लिए धड़कता है. मेरी गलती थी'. 

फैंस बोले- हम तुम्हारे साथ हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे राखी के इस वीडि यो पर फैंस की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है. एक यूजर ने कमेंट कर बोला- ये तो होना ही था. तो वहीं राखी के चाहने वालों ने कहा -हम तुम्हारे साथ है तुम ऐसे ही खुश अच्छी लगती हो. आपको बता दें कि बीते दिनों राखी को बेस्ट एंटरटेनर का अवॉर्ड भी मिला था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakhi Sawant, Rakhi Sawant Age, Rakhi Sawant Viral Video, Rakhi Sawant Marriage Photos, Rakhi Sawant Husband, Rakhi Sawant Husband Age, Rakhi Sawant Husband Name, Rakhi Sawant Husband Ritesh Video Viral, Rakhi Sawant Net Worth, Rakhi Sawant Trending Video, Entertainment Queen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com