इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड-विनिंग डायरेक्टर रिची मेहता की फ़िल्म को TIFF के प्रेस्टिजियस स्पेशल प्रेजेंटेशन सेक्शन के हिस्से के तौर पर आइकॉनिक प्रिंसेस ऑफ वेल्स थिएटर में शोकेस किया गया. इस हिंदी एक्शन-ड्रामा में स्नेहा कुमारी ने फूलन देवी का लीड रोल निभाया है. जबकि अनुराग ठाकुर, विक्रम प्रताप सिंह, आकाश दहिया, प्रतीक पचौरी, और देव दत्त बुधोलिया भी अहम रोल में हैं. फिल्म को एडिशन्स रॉबर्ट लाफोंट द्वारा प्रकाशित फूलन देवी की ऑटोबायोग्राफी, 'आई, फूलन देवी: द ऑटोबायोग्राफी ऑफ इंडियाज बैंडिट क्वीन' पर बनाया गया है. फिल्म उनकी जिंदगी के एक अहम हिस्से की कहानी पेश करती है, जो 48 घंटे तक चले एक खौफनाक घेराबंदी पर केंद्रित है, जिसमें वह 2,000 हथियारबंद लोगों के सामने डटकर खड़ी रहती हैं.
जाने माने फिल्म मेकर रिची मेहता द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई अमेजन ओरिजिनल मूवी फूलन का वर्ल्ड प्रीमियर 51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में किया गया जहां पर फिल्म को 2,000 से ज़्यादा दर्शकों द्वारा स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया. स्पेशल प्रेजेंटेशन सेक्शन के हिस्से के रूप में स्क्रीन की गई इस फिल्म ने फेस्टिवल में मौजूद सभी दर्शकों को काफी इंप्रेस ही नहीं किया बल्कि इसने टोरंटो के सबसे मशहूर कल्चरल लैंडमार्क में से एक, मशहूर प्रिंसेस ऑफ़ वेल्स थिएटर में क्रिटिक्स और सिनेफाइल्स द्वारा खूब सराहना हासिल की.
फूलन 48 घंटे की घेराबंदी में फंसी फूलन देवी नाम की एक महिला की कहानी है. बता दें कि यह एक एक्शन ड्रामा है, जिसमें फूलन के जीवन में घटी सभी घटनाओं को कैद किया गया है. फिल्म को एडिशन्स रॉबर्ट लाफोंट द्वारा प्रकाशित फूलन देवी की ऑटोबायोग्राफी, “आई, फूलन देवी: द ऑटोबायोग्राफी ऑफ इंडियाज बैंडिट क्वीन, पर बनाया गया है. यह कहानी एक युवा महिला की है, जिसने अपने जीवन में बहुत कुछ सहा था और फिर समय आने पर लोगो द्वारा थोपे गए सोच की दीवारों को तोड़ा भी था. उसने अपनी किस्मत कई बाधाओं के बावजूद खुद लिखी थी.

वर्ल्ड प्रीमियर के बारे में बात करते हुए, राइटर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रिची मेहता ने कहा, " फूलन देवी की कहानी एक ऐसी कहानी है जिसे बिना कोई कंप्रोमाइज किए बताया जाना चाहिए. मैं फूलन देवी की जिंदगी की एक बेहद खास हिस्से की तरफ खींचा चला गया, उसे समय जब दुनिया उनका नाम नहीं जानती थी तब उन्हें गलत नजरिए में रखकर एक मिसअंडरस्टूड लीजेंड के रूप में देखा गया था. ऐसे में मुझे लगा की पुरानी बातों को हटाकर असल में जो इंसान है उसकी कहानी को सामने लेकर आना चाहिए. उनकी कहानी के केंद्र में मुश्किलों का सामना करने, सम्मान की खोज, और अपनी खुद की आवाज़ उठाने का साहस करना जैसे थीम है जो की आज भी टाइमलेस हैं. ये बातें आज भी उतनी ही मजबूती से लोगों से जुड़ती हैं, जितनी उस वक्त जुड़ती थीं, फिर चाहे संस्कृति या जगह कोई भी हो. इसलिए मुझे लगा कि यह सही वक्त है कि उनकी कहानी को पर्दे पर लाया जाए. ‘पोचर' से लेकर ‘फूलन' तक, अमेजन MGM स्टूडियोज़ मेरे लिए एक सच्चा क्रिएटिव पार्टनर रहा है, जो एक फिल्ममेकर की सोच पर भरोसा करता है और ऐसी कहानियों को वह ग्लोबल प्लेटफॉर्म देता है, जिसकी वे हकदार हैं. TIFF में दर्शकों को अपनी सीटों से खड़े होकर, इस कहानी से भावुक होते देखना मेरे लिए यह बताने के लिए काफी है कि फूलन की कहानी ठीक उसी तरह लोगों तक पहुंची है, जैसी हम चाहते थे. मुझे उम्मीद है कि मैंने उनकी आवाज और उनकी कहानी के साथ पूरा न्याय किया है, ठीक वैसे ही जैसे वह चाहती थीं कि दुनिया उन्हें जाने."
प्रीमियर के बारे में बात करते हुए, प्राइम वीडियो, इंडिया की SVOD बिज़नेस की डायरेक्टर और हेड, शिलांगी मुखर्जी ने कहा , “रिची मेहता के साथ हमारा कनेक्शन पोचर के समय से है. पोचर एक बहुत ही पर्सनल प्रोजेक्ट था, यह क्रिटिक्स द्वारा सराहा गया इंडियन ओरिजिनल्स में से एक बन गया. सच के लिए मजबूत कमिटमेंट रिची की असली पहचान है. वह किसी तरह का बज नहीं फैलाते बल्कि शांति से कहानी को पूरी ईमानदारी के साथ सभी के सामने पेश करते हैं. इस तरह से उनके द्वारा सुनाई गई कहानी क्रेडिट रोल होने के बाद भी जहन में बनी रहती हैं. फूलन फूलन के लिए उनके नजरिए के साथ खड़े होना और उसका समर्थन करना स्वाभाविक था. अमेजन MGM स्टूडियोज़ में, हम अपने फिल्ममेकर्स के पक्के इरादे और कहानियों को ईमानदारी से बताने की उनकी क्रिएटिव आज़ादी में विश्वास करते हैं और रिची बिल्कुल इसी का उदाहरण हैं. फूलन उन कहानियों में से एक है जिसमें एक यूनिवर्सल थीम है जो सीमाओं और भाषाओं से परे है. हम दर्शकों को इस फिल्म को असली तरीके से अनुभव कराने के लिए उत्साहित हैं.”
नमः पिक्चर्स की प्रोड्यूसर शरीन मंत्री ने कहा, "'फूलन' नमः पिक्चर्स में हम सभी के लिए एक बेहद खास फ़िल्म है, और इसे TIFF में प्रीमियर होते देखना भावुक करने के साथ एक गर्व का बड़ा पल भी है. यह एक ऐसी कहानी है जो लंबे समय से हमारे अंदर रही है. इसमें हिम्मत और इंसानी जज़्बे की ताकत की कहानी मौजूद है. ऐसे में रिची मेहता ने हर फ्रेम में इतनी ईमानदारी और सेंसिटिविटी लाई है, और स्नेहा कुमारी ने फूलन के तौर पर सच में एक शानदार परफॉर्मेंस दी है, जो मुझे लगता है दर्शकों से गहराई से जुड़ेगी."
उन्होंने आगे कहा, "इस कोलैबोरेशन को जो बात खास बनाती है, वो यह है कि हर पार्टनर टेबल पर कुछ अलग लेकर आता है. नमः पिक्चर्स का इंडियन स्टोरीज़ से गहरा जुड़ाव, रिची मेहता की न्यूआंस्ड और सेंसिटिव फ़िल्ममेकिंग, और अमेज़न MGM स्टूडियोज़ की मीनिंगफुल सिनेमा को एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म तक लाने की काबिलियत, साथ मिलकर, यह फूलन जैसी कहानी के लिए सही घर बनाते हैं. ऐसे में फूलन को TIFF में देखने वाले लोगों द्वारा उसकी उनकी कहानी से जुड़ाव महसूस करते देखना, मुझे यह याद दिलाता है कि हमने यह फिल्म क्यों बनाई. कुछ कहानियां सिर एक इंसान की नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत की होती हैं और फूलन वैसी ही फिल्म है. इस तरह से फूलन की जिंदगी, जो हिम्मत, सम्मान और हर हाल में जिंदा रहने के मजबूत जज़्बे से परिभाषित है, एक ऐसी ही कहानी है. यही इससे जुड़ी बात है, जो हमें फूलन की कहानी को आगे लेकर आने के लिए प्रेरित करती है. उनकी कहानी हमारे लिए एक ऐसी रोशनी है, जो हमें उन कहानियों को कहने की राह दिखाती है, जो सच में बताई जानी जरूरी हैं.
फिल्म की वर्ल्ड प्रीमियर स्क्रीनिंग प्रिंसेस ऑफ वेल्स थिएटर में हुई, जिस्म फिल्म की पूरी कास्ट और क्रिएटिव टीम शामिल हुई. इस दौरान सबसे पहले पहुंचने वालों में स्नेहा कुमारी रहीं, बता दे की उन्होंने फिल्म में फूलन देवी के टाइटल रोल निभाया है. साथ ही उनकी परफॉर्मेंस सभी का दिल जीत रही है. उनके अलावा इस मौके पर फिल्म की कास्ट से अनुराग ठाकुर, आकाश दहिया और विक्रम प्रताप सिंह भी मौजूद रहे. रेड कार्पेट पर उनके साथ राइटर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रिची मेहता, प्रोड्यूसर्स शरीन मंत्री केडिया, कंवल कोहली, नमः पिक्चर्स के किशोर अरोड़ा और शिलांगी मुखर्जी, डायरेक्टर एंड हेड ऑफ एसवीओडी बिजनेस, प्राइम वीडियो, इंडिया, अमेजन MGM स्टूडियोज, इंडिया की ओर से इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में शामिल हुईं.
शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोड़ा, कंवल कोहली और रिची मेहता द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘फूलन', नमः पिक्चर्स की प्रोडक्शन है. TIFF में वर्ल्ड प्रीमियर के बाद यह हिंदी एक्शन ड्रामा जल्द ही भारत और दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं