विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2021

पीएम मोदी से राखी सावंत ने की शॉपिंग की डिमांड, बोलींं- अमेरिका से कुछ लेते आना, Video

ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में वो पीएम मोदी (PM Modi) से शॉपिंग की डिमांड करती नजर आ रही हैं.

पीएम मोदी से राखी सावंत ने की शॉपिंग की डिमांड, बोलींं- अमेरिका से कुछ लेते आना, Video
राखी सावंत का वीडियो खूब देखा जा रहा है
नई दिल्ली:

राखी सावंत को सुर्खियों में बने रहना अच्छे से आता है. वो आए दिन कुछ न कुछ ऐसी चीजें करती हैं, जिससे वो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकें. राखी इसमें काफी हद तक सफल भी होती हैं. अब राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने पीएम मोदी (PM Modi) के अमेरिकी दौरे को लेकर अपना रिएक्शन दिया है. राखी ने इस दौरान पीएम मोदी से उनके लिए शॉपिंग करने की भी मांग रखी है. जब से राखी सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है तेजी से वायरल हो रहा रहै.

राखी सावंत (Rakhi Sawant) के इस वीडियो को विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो जिम से जैसे ही बाहर आती हैं. कुछ पत्रकार उनसे  पीएम मोदी (PM Modi) के अमेरिका दौरे से जुड़ा सवाल करते हैं. इस पर राखी कहती है: "नमस्कार मोदी जी मैं बहुत खुश हूं कि आप अमेरिका गए हैं, वहां के सारे इंडियंस को प्यार देना और उनको मेरा मैसेज दीजिएगा. उनसे कहिएगा कि मैं आप सबको बहुत प्यार करती हूं. वापस लौटते समय मेरे लिए थोड़ा शॉपिंग कर लीजिएगा. मेरे लिए डॉलर लेते आना."

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने इस तरह पीएम मोदी (PM Modi) से खास डिमांड की है. राखी ने वीडियो के अंत में फैन्स को नया सरप्राइज देने की बात भी कही है. बता दें कि राखी सावंत के पास बिग बॉस से बाहर आने के बाद से ही नए प्रोजेक्ट्स की भरमार है. हाल ही में 'ड्रीम में एंट्री' गाने के बाद अब राखी सावंत का दूसरा गाना 'लॉकडाउन' रिलीज हुआ है, जो कि खूब पसंद किया जा रहा है. राखी सावंत ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अहम भूमिका निभाई है, जिसमें 'मैं हूं ना' और 'दिल बोले हड़िप्पा', 'जोरू का गुलाम', 'एक कहानी जूली की' और 'बुड्ढा मर जाएगा' शामिल हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakhi Sawant, Rakhi Sawant Video, PM Modi, Rakhi Sawant On PM Modi, Rakhi Sawant Shopping Demand To PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com