विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2021

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने शादी के बाद किया पहला रोमांटिक डांस, Video हुआ वायरल

राहुल वैद्य और दिशा परमार का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों 'देखा हजारों दफा आपको' सॉन्ग पर रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं. ये शादी के बाद उनका पहला डांस वीडियो है.

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने शादी के बाद किया पहला रोमांटिक डांस, Video हुआ वायरल
राहुल वैद्य और दिशा परमार का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

राहुल वैद्य और दिशा परमार बीते कल शादी के बंधन में बंध गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो भी खूब वायरल हुई थीं. जहां कल सगाई के वक्त राहुल वैद्य ने दिशा को घुटनों के बल बैठ रिंग पहनाई और प्यार का इजहार करते हुए दोनों ने शादी की. वहीं शादी के बाद भी उनके रोमांटिक मोमेंट के फोटो और वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं. राहुल वैद्य और दिशा परमार के शादी के बाद का पहला रोमांटिक डांस वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ये वीडियो उनके रिसेप्शन की पार्टी के दौरान का है. डांस के साथ-साथ दोनों रिसेप्शन में केक काटते भी नजर आए हैं.

रोमांटिक डांस करते आए नजर

राहुल वैद्य और दिशा परमार का शादी के बाद का एक रोमांटिक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जो उनके एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. शादी के बाद का ये उनका पहला डांस वीडियो है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, राहुल वैद्य और दिशा परमार दोनों ही काफी रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं. राहुल ने व्हाइट और ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है और वहीं दिशा ने सिल्वर कलर की सिमर की खूबसूरत सी साड़ी पहनी हुई है. दोनों 'देखा हजारों दफा आपको' सॉन्ग पर शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं. उनका ये डांस वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. 

बिग बॉस 14 के दौरान हुआ था प्यार का इजहार 

राहुल वैद्य और दिशा परमार बिग बॉस 14 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे. वहीं दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था. इसी शो में राहुल ने दिशा के प्रति अपने प्यार का इजहार भी किया था. वहीं कई दिनों से जानकारी दी थी कि, दोनों 16 जुलाई को शादी करने वाले हैं. हाल ही में दोनों का म्यूजिक वीडियो 'मधाणया' भी रिलीज हुआ था. दिशा परमार और राहुल ने साल 2019 में रिलीज हुई एलबम 'याद तेरी' में भी साथ काम किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Vaidya And Disha Parmar, Rahul Vaidya And Disha Parmar Video, Rahul Vaidya And Disha Parmar Marriage, Rahul Vaidya, Disha Parmar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com