विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2018

पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा ने Love Me गाने मारी एंट्री, म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज

बिग बॉस सीजन 11 के कंटेस्टेंट रहे पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा का लेटेस्ट वीडियो LOVE ME यूट्यूब पर रिलीज हुआ है.

पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा ने Love Me गाने मारी एंट्री, म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज
बिग बॉस सीजन 11 के पूर्व कंटेस्टेंट पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा
  • बंदगी-पुनीश का रिलीज हुआ म्यूजिक वीडियो
  • 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका वीडियो
  • इंटरनेट पर काफी पसंद भी किया गया
नई दिल्ली: बिग बॉस सीजन 11 के कंटेस्टेंट रहे पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा का लेटेस्ट वीडियो रिलीज हुआ है. बिग बॉस के घर से शुरु हुई दोनों की प्रेम कहानी असल जिंदगी में भी पटरी पर है और अब यह रियल लाइफ से रील में कन्वर्ट हो गई है. जी हां, बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा का एक म्यूजिक वीडियो सोमवार को रिलीज हुआ है. यह म्यूजिक वीडियो रिलीज होते ही इंटरनेट पर काफी पसंद भी किया जाने लगा. मुंबई के कसीनो बार में पुनीश और बंदगी ने 'लव मी' (Love Me) म्यूजिक सॉन्ग लॉन्च किया गया. इस गाने को खुशबू ग्रेवाल और मीत ब्रदर्स ने गाया है. 

भड़के पुनीश ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कहा- 'हां मैंने विराट-अनुष्का को कॉपी किया क्योंकि...'

पुनीश का कहना है कि हम दोनों के अंदर जो टैलेंट छुपा था, उसको बाहर लाने वाले बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर मीत ब्रदर्स (मनमीत सिंह और हरमीत सिंह) हैं. जिन्होंने बहुत से नए कलाकारों को मौका दिया और उन्हें एक मंजिल दिखाया. उन्ही में से एक हमारी जोड़ी भी है. वही लॉन्चिंग के मौके पर बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट सब्यसाची और बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे भी पहुंचीं. 

देखें वीडियो-


'विरुष्का' की नकल करके फंस गए पुनीश और बंदगी, ऐसे बना मजाक

शिल्पा और सब्यसाची ने पुनीश और बंदगी को उनके गाने को सुपरहिट होने की शुभकामनाएं भी दी. इनके अलावा रश्मि देसाई, राजश्री देबनाथ,आरव सिंह, बिंदू दारा सिंह, किश्वर मर्चेंट राय, सुयश राय, प्रीतम सिंह समेत कई स्टार्स यहां मौजूद रहे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Puneesh Sharma, Bandgi Kalra, Love Me
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com