विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2019

Viral Video: पत्नी की 'दादागिरी' से तंग आकर प्रिंस नरूला ने चुन लिया यह ऑप्शन, वायरल हुआ वीडियो

प्रिंस नरूला (Prince Narula) और उनकी पत्नी युविका चौधरी (Yuvika choudhary) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Viral Video: पत्नी की 'दादागिरी' से तंग आकर प्रिंस नरूला ने चुन लिया यह ऑप्शन, वायरल हुआ वीडियो
प्रिंस नरूला (Prince Narula) का वीडियो वायरल
  • प्रिंस नरूला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • इंस्टाग्राम पर शेयर किया यह वीडियो
  • पत्नी युविका चौधरी हुईं गुस्सा
नई दिल्ली:

एक्टर प्रिंस नरूला (Prince Narula) और उनकी पत्नी युविका चौधरी (Yuvika choudhary) का फिर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बीते दिनों भी इनके वीडियो ने जमकर धूम मचाई थी. प्रिंस नरूला के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपनी पत्नी के मेकअप के सामान को बैग में रख रहे थे, तभी उन्होंने दो ऑप्शन मिलते हैं. प्रिंस नरूला ने इस दौरान ऐसे ऑप्शन को चुन लिया कि उनकी पत्नी युविका चौधरी गुस्सा हो जाती हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इस कॉमेडी वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.

कपिल शर्मा की मम्मी का वीडियो हुआ वायरल, यूं दिखाई सास-बहू की मजेदार नोकझोंक- देखें Video

प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने इस वीडियो को अपने ऑफिशइयल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रिंस नरूला को दो ऑप्शन मिलते हैं. पहले ऑप्शन में उन्हें पूरी जिंदगी पत्नी युविका चौधरी (Yuvika choudhary) के साथ रहने को मिलता है और फिर दूसरा ऑप्शन सुनते ही वो चिल्लाने लगते हैं कि ऑप्शन बी...ऑप्शन बी...हैरान करने वाली बात यह है कि वो पूरा ऑपशन सुने बिना ही ऑप्श बी को चुन लेते हैं. यह देख उनकी पत्नी को काफी गुस्सा आ जाता है.

Viral Video: नोरा फतेही ने 'एक तो कम जिंदगानी' पर फिर किया धमाकेदार डांस, यूं दिखा धमाकेदार अंदाज

प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika choudhary) के इस वीडियो पर लोगों के खूब फनी रिएक्शन भी आ रहे हैं. बता दें, 'बिग बॉस 9' में प्रिंस और युविका के लव-लाइफ काफी चर्चित रही थी. प्रिंस ने युविका को इम्प्रेस करने के लिए दिल के आकार का पराठा बनाया था. बिग बॉस जीतने के बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए. युविका और प्रिंस एक म्यूजिक वीडियो 'हैलो हैलो' में साथ नजर आ चुके हैं. प्रिंस बिग बॉस के बाद 'बढ़ो बहू' और एमटीवी रोडीज से बतौर जज चुके हैं. वहीं युविका ने 'तो बात पक्की' और 'द शौकीन्स' जैसी फिल्मों में काम किया है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prince Narula, Prince Narula Video, Prince Narula And Yuvika Choudhary, Yuvika Choudhary, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com