विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2021

पवनदीप राजन और अरुणिता ने अंग्रेजी गाने पर किया रोमांटिक डांस, यूं शरमाते नजर आए सिंगर

सोशल मीडिया पर पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) का एक डांस वायरल हो रहा है इस वीडियो में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं

पवनदीप राजन और अरुणिता ने अंग्रेजी गाने पर किया रोमांटिक डांस, यूं शरमाते नजर आए सिंगर
सोशल मीडिया पर छा गई पवन अरुणिता की जोड़ी
  • सोशल मीडिया पर छाई जोड़ी
  • यूं रोमांटिक अंदाज में नजर आए पवनदीप
  • इंडियन आइडल का खिताब जीत चुके हैं पवनदीप
नई दिल्ली:

पवनदीप राजन  (Pawandeep Rajan) और अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. फैंस दोनों की जोड़ी की जमकर सराहना कर रहे हैं. दोनों की खट्टी-मीठी नोक-झोक और मीठी तकरार फैंस को काफी पसंद आ रही है. फिलहाल तो दोनों का एक कपल डांस वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. वायरल हो ही इस वीडियो में दोनों केमिस्ट्री ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है. जहां अरुणिता परी बनी दिख रही हैं वहीं पवनदीप भी स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं. 

'अंतिम' के विघ्नहर्ता सॉन्ग में सलमान के सिक्स पैक ऐब्स का तूफान, फैन्स बोले- ओल्ड सलमान इज गोल्ड भाईजान... 

यूं रोमांटिक अंदाज में नजर आए पवनदीप
वायरल हो रही पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों इंडियन आइडल 12  (Indian Idol 12) के मंच पर खड़े हैं. अरुणिता व्हाइट गाउन पहने नजर आ रही हैं वहीं पवनदीप कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं. दोनों का ये डांस इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. फैंस जमकर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'रब ने बना दी जोड़ी' वहीं दूसरे ने लिखा 'सुपर से ऊपर' इस वीडियो को उनके फैन क्लब पर शेयर किया गया है, जो थोड़ा एडिट भी है. 

सबा अली खान ने शेयर की जेह और Kareena Kapoor की फोटो, बोलीं- बच्चे का नाम रखने का अधिकार सिर्फ...

इंडियन आइडल का खिताब जीत चुके हैं पवनदीप
पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) ने इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) का खिताब अपने नाम किया था. वहीं अरुणिता कांजीलाल रनरअप रही थीं. शो के दौरान फैंस ने दोनों पर अपना जमकर प्यार लुटाया. शो भले भी खत्म हो गया हो, लेकिन दोनों की पॉपुलेरिटी बरकरार है. शो के दौरान दोनों की गायकी के अलावा रोमांटिक एंगल को भी देखा गया. आए दिनों दोनों का अंदाज सोशल मीडिया पर छा ही जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawandeep Rajan, Indian Idol 12, Pawandeep Rajan And Arunita Kanjilal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com