खबरों के खिलाड़ा 15 के साथ दो साल के ब्रेक के बाद रोहित शेट्टी होस्ट के तौर पर कमबैक कर रहे हैं. वहीं इस सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में पूरी हो गई है, जिसमें खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट ने अलग अलग स्टंट किए. हालांकि यह शो एक खबर के कारण चर्चा में आ गया है. दरअसल, क्योंकि सास भी कभी बहू थी में स्मृति ईरानी की ऑनस्क्रीन बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने शो का एक्सपीरियंस शेयर किया और बताया कि गौरव खन्ना ने उन्हें बुली किया.
शगुन शर्मा को गौरव खन्ना ने किया परेशान
फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू में शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना के बारे में बात की और बताया कहा कि गौरव खन्ना वो इकलौते इंसान होंगे, जिनसे मैं मिलना नहीं चाहूंगी. उन्होंने कहा, वह वो हैं, जिन्होंने मुझे बहुत बुली किया. कहूं तो उदाहरण यह है कि अगर पांच लोग टास्क परफॉर्म कर रहे हैं तो चार उसे छोड़ देंगे. और उन चार में से वह मुझे परेशान करेंगे. वह कहेंगे, ये तो छोड़ देती है. वह कमजोर है और यह मत करो. मुझे लगता है कि रियलिटी स्पेस में आप खुद का एक अलग वर्जन बन जाते हैं. तो, मैं यह नहीं कहूंगी कि शायद वो रियल में एकदम वैसे हैं जैसे अनहोने, वाहा बिहेव किया है.
ये भी पढ़ें- राम, रावण, सीता, मंथरा और शूर्पणखा के अलावा... 4 मिनट के ट्रेलर में इन किरदारों को आपने किया होगा मिस
गौरव खन्ना हैं चर्चा में
शो के लिए निकलने से पहले गौरव खन्ना लॉकअप सीजन 2 में पहुंचे थे. जहां उन्होंने अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से बात की क्योंकि शो में उन्होंने खुलासा किया था कि वह तलाक ले रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया था कि वह बायसेक्सुअल हैं, जिसे लेकर शो में गौरव खन्ना बात करते हुए नजर आए थे. वहीं इसके कारण वह काफी ट्रोल भी हुए थे.
खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट
रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जा रहा खतरों का खिलाड़ी 15 में पुराने और नए कंटेस्टेंट का मेल देखने को मिलने वाला है. शो में गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, शगुन शर्मा, अविका गोर, ओरहान अवत्रामणि (ओरी), हर्ष गुजराल, जैस्मीन भसीन, रूबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह नजर आने वाले हैं, जिसकी खूब चर्चा हो रही है.
ये भी पढे़ं- गुलजार ने लिखा था 51 साल पुराना गाना, इसी फिल्म के दौरान राखी से टूटी थी एक साल की शादी, बना टूटे दिल का सहारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं