विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2020

टीवी की इच्छाधारी नागिन का Lockdown के बीच Video हुआ वायरल, सफेद साड़ी में यूं मचाया धमाल

निया शर्मा (Nia Sharma) अपने अंदाज से सबको दीवाना बना रही हैं, हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

टीवी की इच्छाधारी नागिन का Lockdown के बीच Video हुआ वायरल, सफेद साड़ी में यूं मचाया धमाल
निया शर्मा (Nia Sharma) का वीडियो हुआ वायरल
  • निया शर्मा का वीडियो हुआ वायरल
  • गाड़ी में बैठ गाना गाती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

टेलीविजन की इच्छाधारी नागिन और मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में निया शर्मा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में निया शर्मा अपने अंदाज से सबको दीवाना बना रही हैं. बता दें, इस समय हर कोई कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अपने-अपने घरों में कैद है, हालांकि, टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma Video) अपने वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. 


टीवी की इच्छाधारी नागिन निया शर्मा (Nia Sharma Video) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में निया शर्मा स्पैनिश सॉन्ग डेस्पसितो (Despacito)' गाती नजर आ रही हैं. वीडियो में निया शर्मा ने सफेद कलर की साड़ी पहन रखी है, एक्ट्रेस इस आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं.

निया शर्मा के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, टीवी की 'नागिन' (Naagin) यानी निया शर्मा (Nia Sharma) की बात करें तो वह अपने ग्लैमरस लुक्स और जबरदस्त अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. अपने स्टाइल के लिए निया शर्मा एशिया की तीसरी मोस्ट सेक्सी वुमन का खिताब भी पा चुकी हैं. निया की वेब सीरीज 'ट्विस्टेड' का दूसरा सीजन भी हिट रहा था.  निया ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'काली (2010-11)' से की थी. उन्हें असली पहचान 'एक हजारों में मेरी बहना है (2011-13)' और 'जमाई राजा (2014-17)' से मिली. इसके अलावा एक्ट्रेस 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 8' में नजर आ चुकी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nia Sharma, Nia Sharma Video, Nia Sharma Singing Despacito Song, Nia Sharma In Car Singing Song, Nia Sharma Instagram, Nia Sharma Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com