विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2022

निया शर्मा ने दोस्त के साथ कार्ट व्हील करते हुए शेयर किया वीडियो तो अर्जुन बिजलानी का यूं आया कमेंट 

निया शर्मा ने हाल ही में एक वीडियो अपने फैंस के साथ साझा किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निया शर्मा अपने टीम के मेंबर के साथ कार्ट व्हील करती नजर आ रही हैं.

निया शर्मा ने दोस्त के साथ कार्ट व्हील करते हुए शेयर किया वीडियो तो अर्जुन बिजलानी का यूं आया कमेंट 
निया शर्मा ने दोस्त के साथ कार्ट व्हील करते हुए शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

निया शर्मा अपने फैशन स्टाइल और बेबाक अंदाज के लिए फैंस के बीच जानी जाती हैं. उनके चाहने वाले उनकी लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. फिल्हाल तो इन दिनों निया का एक्शन भरा अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. जी हां, निया अपनी फिटनेस को लेकर काफी पॉपुलर हैं उनके जिम और एक्सरसाइज के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. वहीं हाल ही में उनका एक कार्ट व्हील करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

निया शर्मा ने हाल ही में एक वीडियो अपने फैंस के साथ साझा किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निया शर्मा अपने टीम के मेंबर के साथ कार्ट व्हील करती नजर आ रही हैं. उनका ये परफेक्ट पोज देख फैंस तो कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा क्या बात है निया, तो उनके पुराने दोस्त अर्जुन बिजलानी ने भी कमेंट कर निया की तारीफ की है.

बता दें कि निया शर्मा अपने ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं, लेकिन उन्होंने अभिनय में भी शानदार करियर बनाया है. जी हां, काली सीरियल से शुरुआत करने के बाद निया कभी भी पीछे नहीं मुड़ीं फिर एक के बाद एक बड़े शो का हिस्सा बन फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nia Sharma Viral Video, Nia Sharma Instagram, Nia Sharma New Looks, Nia Sharma Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com