'एक हजारों में मेरी बहना है' से टेलीविजन इंडस्ट्री में कदम रखने वाली निया शर्मा अपने बेबाक अंदाज और कूल लुक के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं. कुछ समय से वो टेलीविजन इंडस्ट्री से दूर हैं और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं. उन्होंने कई सारे म्यूजिक वीडियोज़ में भी काम किया है. इस बीच हाल ही में इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर कर उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा और कहा कि 'मेरा हाइलाइटर आप के झूठ की तरह दिखाई देता है'.
निया शर्मा ने इस फोटो के जरिए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. वहीं तस्वीर की बात की जाए तो इसमें निया शर्मा बेहद ही ग्लैमरस लग रही हैं. उन्होंने बोल्ड आई मेकअप किया हुआ है और खुले बाल और न्यूड लिपस्टिक में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है. हाल ही में निया शर्मा का एक बयान जमकर वायरल हुआ था, जिसमें वे कह रही थीं कि वे भिखारी हैं और उन्हें काम चाहिए. उन्हें इंडस्ट्री में खुद को साबित करके दिखाना है. इसके लिए वो लगातार प्रयास कर रही हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि 'मुझे एक अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश है. इसके लिए मुझे कितना भी इंतजार करना पड़े मैं करूंगी. मैंने लंबे वक्त से कोई ऑडिशन नहीं दिया है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कौन हैं निया शर्मा
निया शर्मा टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानीअदाकारा हैं. उन्होंने डेली सोप एक हजारों में मेरी बहना है, जमाई राजा, इश्क में मरजावां और नागिन-4 जैसे सुपर हिट सीरियल्स में काम किया है. इसके अलावा उन्होंने गणेश आचार्य के म्यूजिक वीडियो दो घूंट में भी डांस किया है. अब वो टेलीविजन से आगे बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाना चाह रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं