विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2021

निया शर्मा दोस्त को स्कूटी पर घुमाती आईं नजर, वायरल हुआ एक्ट्रेस का नया अंदाज- देखें Video

एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

निया शर्मा दोस्त को स्कूटी पर घुमाती आईं नजर, वायरल हुआ एक्ट्रेस का नया अंदाज- देखें Video
निया शर्मा (Nia Sharma) का वीडियो हुआ वायरल
  • निया शर्मा का वीडियो हुआ वायरल
  • दोस्त को स्कूटी पर घुमाती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) अकसर अपनी ग्लैमरस फोटो और वीडियो की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. हाल ही में निया शर्मा (Nia Sharma Video) ने अपना नया वीडियो फैन्स के साथ साझा किया है. बता दें, फिलहाल निया शर्मा गोवा में अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं. वहीं, इस वीडियो में भी उनका बेफीक्रा अंदाज देखा जा सकता है. इस वीडियो में निया शर्मा पिंक कलर का बार्बी आउटफिट पहनकर पार्टी में एंजॉय करती नजर आ रही हैं. 

हालांकि, वीडियो के बीच में निया शर्मा (Nia Sharma) अपनी दोस्त को स्कूटी पर घुमाती हुई भी नजर आ रही हैं. लेकिन आखिर में वह पार्टी में पहुंच ही जाती हैं. निया शर्मा इस वीडियो में काफी खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'आई एम ए बार्बी गर्ल' सॉन्ग बज रहा है. निया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा, "90 का दशक आपके अंदर से नहीं जा सकता."


एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो निया (Nia Sharma Instagram) ने टीवी की दुनिया में सीरियल काली के जरिए कदम रखा था. इसके बाद निया शर्मा सीरियल एक हजारों में मेर बहना है में दिखाई दी थीं, जिससे उन्होंने खूब लोकप्रियता भी हासिल की. इसके बाद निया शर्मा ने जमाई राजा में रवि दुबे के साथ मुख्य भूमिका अदा की, जिसने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. हाल ही में निया शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी भी जीती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nia Sharma, Nia Sharma Video, Nia Sharma Video Viral, Nia Sharma Instagram, Nia Sharma Roaming On Scotty, Nia Sharma Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com