विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2019

दिवाली पार्टी में टीवी की 'नागिन' ने दिखाया जबरदस्त अंदाज, झूमकर किया ऐसा डांस Video हुआ वायरल

Viral Video: दिवाली के मौके पर टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) ने किया ऐसा डांस, अब वीडियो हो रहा है वायरल.

दिवाली पार्टी में टीवी की 'नागिन' ने दिखाया जबरदस्त अंदाज, झूमकर किया ऐसा डांस Video हुआ वायरल
Viral Video: निया शर्मा (Nia Sharma) ने दिवाली पार्टी में जमाया रंग
  • दिवाली पार्टी में निया शर्मा ने किया जबरदस्त डांस
  • एक्टर आमिर अली भी हो गए हैरान
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

दिवाली (Diwali 2019) के मौके पर बॉलीवुड के साथ टीवी सितारों ने भी जमकर पार्टी की. टेलीविजन स्टार्स में दिवाली को लेकर काफी क्रेज देखा गया. ऐसा ही क्रेज टेलीविजन की नई 'नागिन (Naagin)' निया शर्मा (Nia Sharma) में भी देखने को मिला. एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma Video) ने जमकर दिवाली इंजॉय की. पार्टी करने के साथ-साथ उन्होंने खूब पटाखे भी जलाए. अब दिवाली पार्टी के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में निया शर्मा पार्टी में अपने जबरदस्त डांसिंग स्किल दिखाती नजर आ रही हैं.

Viral Video: दिवाली पार्टी में बेटी कृष्णा श्रॉफ का दुपट्टा ठीक करते नजर आए जैकी श्रॉफ, देखें शानदार वीडियो


सिलवर सिमरी आउटफिट में नजर आ रही निया शर्मा (Nia Sharma) स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सॉन्ग 'द जवानी सॉन्ग' पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां निया शर्मा अपने अंदाज में डांस कर रही हैं वहीं अचानक टीवी एक्टर आमिर अली आ जाते हैं फिर वो उनके स्टेप्स को हैरान होकर देखने लगते हैं. निया शर्मा ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने आमिर अली (Aamir Ali) को भी टैग किया है.

मलाइका अरोड़ा ने दिवाली पर बेटे के साथ Photo किया शेयर, तो अर्जुन कपूर के चाचा ने यूं किया रिएक्ट...

निया शर्मा (Nia Sharma) के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं. सीरियल 'जमाई राजा' से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस निया शर्मा अब जल्द ही एकता कपूर के सुपरहिट शो 'नागिन 4 (Naagin 4)' में  नजर आएंगी. 'नागिन 4' का प्रोमो रिलीज हो गया है. अब देखना होगा कि इस बार निया शर्मा 'नागिन' बनकर फैन्स के दिल में जगह बना पाती हैं या नहीं. 

देखें Video:

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nia Sharma, Nia Sharma Dance, Nia Sharma Dance Video, Diwali 2019, Diwali Celebration, Naagin 4, Nia Sharma Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com