विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2022

लेटेस्ट फोटो में अपनी हील वाली सैंडल खाती दिखीं निया शर्मा, फैंस ने हैरानी से पूछा- अब ये क्या बवाल है?

निया शर्मा ने लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें वह हील वाली सैंडल खाती दिख रही हैं और वह कैमरे के लिए पोज देती दे रही हैं. इस फोटो को उन्होंने कैप्शन दिया है, स्नीकर गर्ल, जिसने (चॉकलेट) हील्स खा ली. निया ने 3 फोटो शेयर की है.

लेटेस्ट फोटो में अपनी हील वाली सैंडल खाती दिखीं निया शर्मा, फैंस ने हैरानी से पूछा- अब ये क्या बवाल है?
निया शर्मा ने हील वाली सैंडल खाते हुए शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

निया शर्मा (Nia Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटो वीडियो से धमाल मचाती रहती हैं. लेटेस्ट फोटो उन्होंने हील वाली सैंडल के साथ शेयर की है. फोटो में दिख रहा है कि वह होटल रूम में हैं. उन्होंने बाथरॉब और शूज पहनी है. उनके हाथ में रेड कलर की सैंडल है और वह कैमरे के लिए पोज देती दिख रही हैं. इस फोटो को उन्होंने कैप्शन दिया है, स्नीकर गर्ल, जिसने (चॉकलेट) हील्स खा ली. 

निया ने 3 फोटो शेयर की है, एक फोटो में उन्होंने सैंडल दोनों हाथों में पकड़ी है, दूसरी फोटो में सैंडल का हील खाते हुए फोटो के लिए पोज दे रही हैं. वहीं एक और फोटो में वह मिरर सेल्फी ले रही हैं. यह फोटो काफी पसंद किया जा रहा है. दरअसल फोटो में दिख रहा सैंडल चॉकलेट का बना है, जिसे निया खाती दिख रही हैं. इस फोटो को देख कर कोई भी धोखा खा सकता है कि निया सच में अपना सैंडल खा रही हैं. 

बता दें कि निया शर्मा टीवी शो एक हज़ारों में मेरी बहना है में नजर आई थीं. इसके बाद वह ज़ी टीवी के एक शो जमाई राजा में रोशनी के रोल में दिखी थीं. वहीं इश्क़ में मर जावा, नागिन 4 और गुम है किसी के प्यार में जैसे कई टीवी सीरियल में भी उनके काम को काफी सराहा गया. 

 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nia Sharma, Nia Sharma Photo Video, Nia Sharma Viral Photo, Nia Sharma Tv Shows, Nia Sharma Tv Serials, Nia Sharma Party, Nia Sharma Photo Viral, Nia Sharma Photos, Nia Sharma Photoshoot, Nia Sharma Pics, Nia Sharma Dance, Nia Sharma Dance On Bed, Nia Sharma Dance In White Outfit, Nia Sharma Dance In Rain, Nia Sharma Dance In Hills, Nia Sharma Dance In Neon Green Dress, Nia Sharma Dance On English Song Goes Viral, Nia Sharma Dance On English Song, Nia Sharma Dance On Instagram, Nia Sharma Career, Nia Sharma Salary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com