विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2024

छोटी नागिन ने 17 साल पहले आंखों से बरसाए थे अंगारे, अब 24 साल की उम्र में बदला लुक देख पहचानना हुआ मुश्किल

नागिन टीवी शो की छोटी अमृता की असल पहचान है खुशी दुबे के नाम से. सत्रह साल में जाहिर है खुशी दुबे के लुक्स में खासा अंतर आ चुका होगा. 2007 में आने वाले नागिन के समय में खुशी दुबी बहुत छोटी थीं. लेकिन अब वो एक हसीन युवती में तब्दील हो चुकी है.

छोटी नागिन ने 17 साल पहले आंखों से बरसाए थे अंगारे, अब 24 साल की उम्र में बदला लुक देख पहचानना हुआ मुश्किल
छोटी नागिन का बदल गया है लुक
नई दिल्ली:

2007 में टीवी पर आने वाला शो नागिन याद है आपको. वैसे नागिन शो कई सीजन में टेलिकास्ट हो चुका है. लेकिन हम जिस सीजन की बात कर रहे हैं उस सीजन में नागिन के किरदार में थीं सायंतनी घोष. उनके अलावा शो में सचिन श्रॉफ, मानव गोहिल और अली हसन जैसे कलाकार भी थे. इसी शो में एक बच्ची ने नागिन के बचपन का किरदार अदा किया था और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल भी जीत लिया था. ये बच्ची अपनी मासूमियत से भी दिलों में घर कर गई और जब नागिन की तरह पर्दे पर दिखी तब भी ऑडियंस को इंप्रेस करने में कामयाब रही.

शो के सत्रह साल गुजरने के बाद अब ये बच्ची बड़ी और हसीन हो चुकी है. क्या आप जानते हैं अब कैसी दिखती है छोटी सी अमृता.

कॉप के रूप में आएंगी नजर

ओटीटी पर अपनी ड्रामा वेबसीरीज आशिकाना के जरिए धमाल मचाने के बाद अब खुशी दुबे कॉप बनकर बिजलियां गिराने की तैयारी में हैं. ये शो स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होगा. जिसमें खुशी दुबे एक अंडर कवर कॉप के रूप में नजर आने वाली हैं. इस कॉप ड्रामा का नाम है आंख मिचोली. जिसमें खुशी दुबे के साथ नवनीत मलिक भी नजर आएंगे. इस शो में खुशी दुबे के दो अलग अलग रूप नजर आएंगे. एक तरफ वो गुंडों को सही रास्ते पर लाती नजर आएंगी. तो, दूसरी तरफ वो परिवार के हिसाब से भी चलती और आगे बढ़ती नजर आएंगी.

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khushi Dubey, Nagin Actress Transformation, Naagin, Naaginn Child Amrita, Naagin Amrita Real Name
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com