विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2022

मोनालिसा सड़क किनारे सफेद फूलों के बीच डांस करती आईं नजर, वीडियो में देखें कैसे गुजारा संडे

मोनालिसा इन दिनों स्मार्ट जोड़ी में पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ छाई हुई हैं. उनका अंदाज और विक्रांत के साथ ट्यूनिंग फैन्स को खूब पसंद आ रही है. वहीं अब उन्होंने एक डांस वीडियो शेयर किया है.

मोनालिसा सड़क किनारे सफेद फूलों के बीच डांस करती आईं नजर, वीडियो में देखें कैसे गुजारा संडे
मोनालिसा (Monalisa) का डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

मोनालिसा इन दिनों स्मार्ट जोड़ी में पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ छाई हुई हैं. उनका अंदाज और विक्रांत के साथ ट्यूनिंग फैन्स को खूब पसंद आ रही है. वैसे भी आज रविवार का दिन है, और जब संडे होता है तो कुछ फुरसत के लम्हे गुजारना तो बनता ही है. ऐसा ही कुछ भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) ने भी किया है. मोनालिसा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में वह सड़क किनारे नजर आ रही हैं और फुरसत के लम्हे गुजार रही हैं. 

मोनालिसा ने किया डांस

मोनालिसा (Monalisa) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'संडेईंग.' इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा कार में जा रही हैं, और उसके बाद वह सड़क किनारे नजर आती हैं. सड़क पर सफेद फूल लगे हुए हैं, और वह सड़क किनारे फूलों के बीच डांस करती नजर आती हैं. मोनालिया के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है, और उनके फैन्स के खूब कमेंट भी आ रहे हैं. इस तरह वह एक बार फिर फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रही हैं. 

मोनालिसा का करियर

यही नहीं, मोनालिसा (Monalisa) ने एक और वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 50 लाख होने का जश्न मना रही हैं. मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है. वे 'बिग बॉस सीजन 10' की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं. बिग बॉस हाउस में मोनालिसा की उनके बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह के साथ शादी भी हुई थी. एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें को इन दिनों मोनालिसा टीवी सीरियल' नमक इश्क' का में नजर आ चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Monalisa Dance Video, Monalisa Viral Video, Monalisa Instagram Reel, Bhojpuri Actress Monalisa, TV Actress Monalisa, Monalisa Latest Video, Monalisa Serials, Monalisa Movies, Monalisa Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com