शाहरुख खान आज 61 साल के हो गए हैं. 2 नवंबर को ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'किंग' का नया गाना भी रिलीज कर दिया है. इस गाने में वो दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए रहे हैं. इस गाने को एड शीरान और अरिजीत सिंह ने गाया है. किंग फिल्म को 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होना है. लेकिन उससे पहले ही एसआरके की फिल्म को लेकर गुड न्यूज आ गई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 800 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस बात की जानकारी सिनेहब एक्स एकाउंट ने दी है. फिल्म ने किस सोर्स से कितना कलेक्शन किया है, इसमें इस बात की पूरी जानकारी है.
किंग मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शाहरुख खान की फिल्म किंग ने बॉक्स ऑफिस पर 835 करो़ड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस एक्स एकाउंट पर फिल्म की रिलीज से 50 दिन पहले के कमाई के सारे नंबर्स दिए गए हैं. इसमें लिखा गया है, 'डिजीटल राइट्स से 275 करोड़, थिएट्रीकल राइट्स से 250 करोड़ रुपये, ओवरसीज राइट्स से 175 करोड़, सैटेलाइट राइट्स 90 करोड़ और म्यूजिक राइट्स से 45 करोड़ रुपये की कमाई की गी है. इस तरह फिल्म का रिलीज से पहले का टोटल बिजनेस लगभग 835 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.'
किंग मूवी का बजट और स्टारकास्ट
शाहरुख खान की किंग मूवी का बजट लगभग 350 से 450 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में बिग बजट मूवी ने रिलीज से पहले ही अपनी लागत का दोगुना वसूल लिया है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही 385 से 485 करोड़ का प्रॉफिट हासिल कर लिया है. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. फिल्म के डायलॉग अब्बास टायरवाला के हैं और कहानी सुजॉय घोष की. फिल्म में शाहरुख खान के अलावा सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, जैकी श्रॉफ, राघव जुयाल और अभय वर्मा हैं.
The Pre -Release Business of @iamsrk 's #KING :- ⭐️ Digital Rights - 275cr ⭐️ Theatrical Rights - 250cr ⭐️ Overseas Rights - 175cr ⭐️ Satellite Rights - 90cr ⭐️ Music Rights - 45cr Total Pre Release Business:- 835cr+ ✅ https://t.co/TULB3h9tjW
— CineHub (@Its_CineHub) November 1, 2026
किंग मूवी की कमाई पर सोशल मीडिया रिएक्शन
शाहरुख खान की कमाई के इस कलेक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब कमेंट भी आ रहे हैं. एक कमेंट आया है कि रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर. वहीं कुछ लोग इन नंबर्स को फेक भी बता रहे हैं. एक कमेंट आया है कि सैटेलाइट ओटीटी डील नहीं हुई है. फेक नंबर्स मत फैलाओ. दोनों मिलाकर 250 करोड़ होंगे, 365 नहीं. इस तरह इन नंबर्स को लेकर भी सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है.
बेशक नंबर्स को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन शाहरुख खान का फिल्म मार्केट का बादशाह कहा जा सकता है. उनकी पठान और जवान दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर चुकी हैं. ऐसे में अब नजर 24 दिसंबर पर ही टिकी रहेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं