SRK Birthday: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर मन्नत में जगमगाहट देखने को मिली. वहीं फैंस की किंग खान के लिए चाहत देखते हुए शाहरुख खान के जन्मदिन के जश्न से पहले, उनके घर 'मन्नत' के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस खास दिन पर एक्टर की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक भी उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गए, जिसके चलते मन्नत में किंग के पहले गाने की झलक देखने को मिली, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
मन्नत के बाहर बढ़ी सुरक्षा

किंग खान के घर के बाहर मुंबई पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. सोमवार तड़के मन्नत पर किंग के पहले गाने की झलक देखने को मिली. वहीं जब प्रशंसक 'मन्नत' के बाहर पहुंचने लगे तो पुलिसकर्मी गाड़ियों की जांच करते और भीड़ को नियंत्रित करते नजर आए. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि शाहरुख खान का जन्मदिन उनके प्रशंसकों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता. हर साल वे मुंबई में उनके घर 'मन्नत' के बाहर इकट्ठा होते हैं ताकि इस सुपरस्टार की एक झलक पा सकें. अभिनेता अक्सर अपने प्रशंसकों से मिलने बाहर आकर और उनके प्यार को स्वीकार करके इस मौके को और भी खास बना देते हैं.
ये भी पढे़ं- किंग का पहला गाना रिलीज, SRK और दीपिका का रोमांस, अरिजीत सिंह और Ed Sheeran की जादुई आवाज
शाहरुख खान का फैंस के लिए बर्थडे पर मैसेज

मन्नत पर किंग खान ने अपने फैंस के लिए एक मैसेज भी शेयर किया, जिसमें लिखा था- सभी को बधाई और प्यार देने के लिए शुक्रिया. आप सभी के लिए अपना प्यार भी भेज रहा हूं. ढेर सारा प्यार और बड़ा दिल. शाहरुख खान.
फैंस ने शाहरुख खान के बर्थडे पर कही ये बात

'मन्नत' के बाहर मीडिया से बात करते हुए एक फैन ने कहा, "माहौल वाकई ऐतिहासिक है. जब भी शाहरुख खान का जन्मदिन होता है, तो पूरे देश में एक खास माहौल छा जाता है और मुंबई में तो माहौल बिल्कुल ही अलग हो जाता है. उनके सफर को देखें. थिएटर से लेकर टेलीविजन और फिर फिल्मों तक तो पता चलता है कि उन्होंने कितनी शानदार राह तय की है. यह सिर्फ उनकी एक्टिंग की बात नहीं है; बल्कि उनके व्यक्तित्व और जिस तरह से वे अपने आस-पास के लोगों से पेश आते हैं, वह कमाल है—वे सच में 'किंग' हैं..."
ये भी पढे़ं- लता मंगेशकर का पहला गढ़वाली गाना, उत्तराखंड की लोक संस्कृति से स्वर कोकिला को जोड़ा, आज भी पहाड़ों में गूंजती है आवाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं