विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2020

मोनालिसा ने पिंक टॉप और ब्लू जींस में यूं कराया फोटोशूट, खूब वायरल हो रहीं Photos

मोनालिसा (Monalisa) ने हाल ही में इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. देखें Photos

मोनालिसा ने पिंक टॉप और ब्लू जींस में यूं कराया फोटोशूट, खूब वायरल हो रहीं Photos
मोनालिसा (Monalisa) की फोटोज वायरल
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और फैन्स के बीच अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं. मोनालिसा (Monalisa) का अलग अंदाज फैन्स को काफी पसंद आता है. उनके पोस्ट तेजी से इंटरनेट पर वायरल होते हैं. मोनालिसा (Monalisa Photos) ने फिर से अपनी कई तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है. इन फोटोज में मोनालिसा पिंक कलर का टॉप और ब्लू जींस पहनी हुई नजर आ रही हैं. जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

मोनालिसा (Monalisa) की इन तस्वीरों पर फैन्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं. अभी तक 1 लाख 16 हजार से ज्यादा बार फोटोज को देखा जा चुका है. बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट रहीं   मोनालिसा का हाल ही में एक और वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में एक्ट्रेस करीना कपूर के गाने 'तारीफां' पर अपने जलवे बिखेरती नजर आईं थीं. 

मोनालिसा (Monalisa) ने भोजपुरी सिनेमा के साथ ही हिंदी फिल्मों और सीरियल्स में भी जबरदस्त पहचान बनाई है. उन्होंने अब तक 'मनी है तो हनी है', 'सरकार राज', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी कई बॉलीवुड फिल्में की हैं.  आखिरी बार एक्ट्रेस स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल 'नजर' में डायन का किरदार निभाते हुए दिखाई दी थीं. इसके अलावा मोनालिसा ने बिग बॉस 10 में भी अपने अंदाज से खूब पहचान बनाई थी. शो में उनके साथ उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने भी हिस्सा लिया था और बिग बॉस के घर में ही दोनों की शादी हुई.

लेखक के बारे में
img
नंदन सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Monalisa Photo, Monalisa New Style, Monalisa Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com