विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2023

‘मेरे अंगने में’ की रिया बनीं पठान की श्वेता, एकता कौल का 8 साल में बदला लुक देख फैंस कहेंगे- शिवम का प्यार तो...

इसके पहले भी एकता ने नई शोज में काम किया, लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी इसी शो से मिली. रिया यानी एकता कौल का लुक इन आठ सालों मे काफी बदल चुका है, उनकी ताजा तस्वीरों को देख आप भी इस बात को मान जाएंगे.

‘मेरे अंगने में’ की रिया बनीं पठान की श्वेता, एकता कौल का 8 साल में बदला लुक देख फैंस कहेंगे- शिवम का प्यार तो...
इतनी बदल गई हैं मेरे अंगने में की रिया एकता कौल का लुक
नई दिल्ली:

टीवी पर आने वाला पॉपुलर शो ‘मेरे अंगने में' तो आपको याद ही होगा, इस शो की लीड किरदार रिया माथुर को भी आप नहीं भूले होंगे. रिया का किरदार निभाने वाली एकता कौल इस किरदार की वजह से घर-घर में मशहूर हो गई थीं. इसके पहले भी एकता ने नई शोज में काम किया, लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी इसी शो से मिली. रिया यानी एकता कौल का लुक इन आठ सालों मे काफी बदल चुका है, उनकी ताजा तस्वीरों को देख आप भी इस बात को मान जाएंगे.

16 मई 1987 को जम्मू-कश्मीर के एक गांव में जन्मी एकता कौल को साइंस में इंटरेस्ट था इसलिए उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी में बैचलर्स डिग्री ली और फिर एमबीए की पढ़ाई शुरू की.

साल 2012 में सीरियल ‘रब से सोना इश्क' से एकता ने एक्टिंग की शुरुआत की. इस सीरियल में साहिबा की प्रमुख भूमिका के साथ वह चर्चा में आईँ. इसके बाद वह सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं' में डॉ सुहानी के रोल में नजर आईं.  

एकता कौल हाल में शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान में नजर आईं. इसके पहले वेब सीरीज तनाव में उन्हें देखा गया था.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो एकता कौल ने एक्टर सुमित व्यास से शादी की, दोनों का एक बेटा भी है.

'जरा हटके जरा बचके' की सक्सेस पार्टी में विक्की-सारा ने मचाया धमाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ekta Kaul, Mere Angne Mei Actress, एकता कौल, Mere Angne Mein, Mere Angne Mein Serial, Mere Angne Mein Tv Serial, Tv Serial, Tv News, Riya, Ekta Kaul Serial, Pathan, Pathan Actress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com