विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2021

Bigg Boss OTT के स्टेज पर Malaika Arora का धमाल, 'परम सुंदरी' गाने पर किया जबरदस्त डांस...देखें Video

वूट ने एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें मलाइका अरोड़ा बिग बॉस 15 के स्टेज पर शानदार डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

Bigg Boss OTT के स्टेज पर Malaika Arora का धमाल, 'परम सुंदरी' गाने पर किया जबरदस्त डांस...देखें Video
मलाइका अरोड़ा ने बिग बॉस के स्टेज पर किया धमाकेदार डांस
नई दिल्ली:

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) आज से शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर बिग बॉस के फैन्स के बीच काफी उत्सुकता है. बिग बॉस के फैन्स आज की रात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बिग बॉस में आज कई धमाके देखने को मिलने वाले हैं. इस दौरान कंटेस्टेंट के धमाकेदार एंट्री के साथ-साथ सितारों के जबरदस्त परफॉरमेंस भी देखने को मिलेंगे. ऐसे में वूट ने एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें मलाइका अरोड़ा बिग बॉस (Bigg Boss 15) के स्टेज पर शानदार डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं.

बिग बॉस के घर में मलाइका अरोड़ा का धमाल

वूट सेलेक्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का यह डांस वाला वीडियो शेयर किया है. मलाइका अरोड़ा की परफॉरमेंस देखने के बाद फैन्स की एक्साइटमेंट का लेवल और हाई हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा हालिया रिलीज फिल्म ‘मिमी' के गाने ‘परम सुंदरी' पर बड़े ही धमाकेदार अंदाज में डांस कर रही हैं. मलाइका वीडियो में गाने का हुक स्टेप करती हुई नजर आ रही हैं. मलाइका साड़ी पहन जिस खूबसूरती से डांस कर रही हैं, उसे देख फैन्स के दिलों की धड़कनें यकीनन बढ़ गई हैं. वीडियो को खूब लाइक व शेयर किया जा रहा है.

करण जौहर भी पहुंचे बिग बॉस के घर में

वहीं, वूट सेलेक्ट ने कुछ देर पहले एक और प्रोमो जारी किया था, जिसमें बिग बॉस ओटीटी के होस्ट करण जौहर घर के अंदर अपना पहला कदम रखते हुए दिखाई दिए थे. बता दें, बिग बॉस ओटीटी का ग्रैंड प्रीमियर आज रात 8 बजे से है. टीवी से 6 हफ्ते पहले शो को ओटीटी प्लेटफार्म वूट सेलेक्ट पर दिखाया जा रहा है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Dance, Malaika Arora Dance Video, Malaika Arora Bigg Boss 15, Bigg Boss OTT, Bigg Boss Voot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com